बरसीमा गांव के पास ट्रेन की चपेट में आने से मजदूर की मौत

गया। गया-कोडरमा रेलखंड के बंशीनाला हाल्ट पर प्रखंड के बरसीमा गांव निवासी 28 वर्षीय संजय मा

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Sep 2021 05:43 PM (IST) Updated:Fri, 03 Sep 2021 05:43 PM (IST)
बरसीमा गांव के पास ट्रेन की चपेट में आने से मजदूर की मौत
बरसीमा गांव के पास ट्रेन की चपेट में आने से मजदूर की मौत

गया। गया-कोडरमा रेलखंड के बंशीनाला हाल्ट पर प्रखंड के बरसीमा गांव निवासी 28 वर्षीय संजय मांझी की मौत गुरुवार की रात ट्रेन की चपेट में आने से हो गई। संजय मांझी की मौत की खबर शुक्रवार की सुबह उस वक्त हुई जब ग्रामीण सुबह उठकर टहलने निकले। लोगों ने हाल्ट के समीप अप लाइन किमी 444/08-10 के बीच रेल लाइन किनारे शव पड़ा देखा। शव होने की खबर चारों ओर तेजी से फैली। उसकी पहचान लोह बरसीमा गांव के संजय मांझी के रूप में हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि संजय मजदूरी करने सुबह ईएमयू ट्रेन से कोडरमा जाता था। उसी आसनसोल-गया ईएमयू पैसेंजर से रात में घर वापस लौटता था। गुरुवार की रात नौ बजे के आसपास ईएमयू पैसेंजर से मजदूर समूह के साथ बंशीनाला हाल्ट उतरा। उस वक्त सभी मजदूर सहित अन्य पैसेंजर घर की ओर रवाना हुए। उसी दौरान ट्रैक पार करने के क्रम में संजय मालगाड़ी की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक के साथ कोई साथी नहीं रहने के कारण घटना का पता नहीं चल सका।

उधर रात में घर नहीं पहुंचने से संजय की पत्नी काफी चितित थी। सुबह होते ही पति को खोजने स्टेशन की ओर गई। वहां उसके पति का शव देखने को मिला। गीता देवी ने शव की पहचान की। गीता देवी ने बताया की कोडरमा काम करने जाता था। उसी कमाई से घर का खर्च चलता था। अब बाल बच्चों का भरण पोषण कैसे होगा। घटना की जानकारी पाकर आरपीएफ एवं स्थानीय थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मुआयना करते हुए मृतक की पत्नी का फर्द बयान दर्ज किया। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए गया मगध मेडिकल कालेज सह अस्पताल भेजा दिया।

chat bot
आपका साथी