हुनरमंद बनें महिलाएं तो खुल जाएंगे आत्‍मनिर्भरता के रास्‍ते, प्रशिक्षण से निखारें अपनी प्रतिभा

महिलाओं को आत्‍मनिर्भर बनाने के उद्देश्‍य से सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया गया। इसमें महिलाओं को निश्‍शुल्‍क प्रशिक्षण दिया जाएगा। ब्‍यूटीशियन का प्रशिक्षण भी महिलाएं व लड़कियां यहां ले सकेंगी। इसमें अधिक से अधिक महिलाओं से शामिल होने की अपील की गई है।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 11:38 AM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 11:38 AM (IST)
हुनरमंद बनें महिलाएं तो खुल जाएंगे आत्‍मनिर्भरता के रास्‍ते, प्रशिक्षण से निखारें अपनी प्रतिभा
प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ करते अतिथि। जागरण

जागरण संवाददाता, औरंगाबाद। हुनरमंदर बनने पर आत्‍मनिर्भरता के रास्‍ते खुल जाते हैं। इसलिए महिलाएं पहले हुनरमंद बनें। उनके लिए स्‍वराेजगार का मार्ग प्रशस्‍त होगा। फिर वे स्‍वाबलंबन की राह पर बढ़ सकती हैं। ये बातें मानवाधिकार महासंघ व मानवाधिकार महासंघ समाधान प्रकोष्ठ सासाराम के तत्वावधान में वार्ड 10 पांडेय टोली औरंगाबाद में निश्‍शुल्क सिलाई-कढाई प्रशिक्षण केंद्र के शुभारंभ पर वक्‍ताओं ने कही।

महिलाओं को मिलेगा आत्‍मनिर्भर बनने का अवसर

केंद्र का उद्घाटन प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक संजय कुमार गुप्ता, राष्ट्रीय अध्यक्ष हाफिज शब्बीर अली, राष्ट्रीय सह संयोजक राजेश कुमार गुप्ता, समाजसेवी प्रह्लाद पांडेय आदि ने किया। अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के दृष्टिकोण से सिलाई-कढ़ाई के माध्यम से रोजगार प्रदान करने के लिए इस केंद्र की शुरुआत की गई है। यहां से प्रशिक्षित होकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का मौका मिलेगा। महिलाओं को रोजगार मिलेगा और उन्हें अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलेगा।इसका उद्देश्य है कि महिलाएं और बच्चियां प्रशिक्षण प्राप्त कर आत्मनिर्भर बन सकें।

सिलाई-कढ़ाई के साथ ब्‍यूटिशियन का भी प्रशिक्षण

संचालिका रुचि पांडेय ने कहा कि एक सौ महिलाओं का बैच तैयार किया गया है, जिन्हें सिलाई के साथ-साथ ब्यूटीशियन का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। संस्था के जिला ब्यूरो  कुंदन कुमार मिश्र ने कहा कि जिले के सभी प्रखंडों में केंद्र खोलने की योजना है।यह प्रशिक्षण पूरी तरह निश्‍शुल्क दिया जा रहा है। इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव डॉ पूजा सिंह, कोमल गुप्ता, अनिल कुमार राय, अभिषेक कुमार पांडेय, अभिषेक कुमार भक्त, कविता देवी ,दीपक कुमार वर्मा समेत  काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। अतिथियों का स्वागत, काजल कुमारी, प्रियंका कुमारी ने किया। अन्य वक्ताओं ने कहा कि बेटियों को निशुल्क प्रशिक्षण देकर आगे बढ़ाने से सशक्त समाज का जहां निर्माण होगा वहीं नारी सशक्तिकरण को बल भी मिलेगा। अन्य वक्ताओं ने भी हौसला बढ़ाते हुए आगे बढ़ने की बात कहीं। साथ ही कहा कि सिलाई कोर्स के साथ साथ आगे ब्यूटीशियन कोर्स, मेहंदी कोर्स महिलाओं के हित के लिए शुरू किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी