कैमूर की विधि व्यवस्था संभालने में महिला पुलिस अधिकारी भी निभा रही भागीदारी, हर मोर्चे पर दिखा रही दम

कैमूर के सभी सरकारी विभागों में महिला कर्मियों की भागीदारी को प्राथमिकता दी जा रही है। विधि व्यवस्था को संभालने में भी महिला पुलिस पदाधिकारी और कर्मी आगे बढ़कर योगदान दे रही हैं। महिला पुलिस जिले में हर मोर्च पर दम दिखा रही हैं।

By Rahul KumarEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 04:27 PM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 04:27 PM (IST)
कैमूर की विधि व्यवस्था संभालने में महिला पुलिस अधिकारी भी निभा रही भागीदारी, हर मोर्चे पर दिखा रही दम
कैमूर में विधि व्यवस्था को संभालने में अहम भूमिका निभा रही हैं महिला पुलिस। जागरण

भभुआ, जासं। Kaimur News जिले के लगभग सभी विभागों में आधी आबादी की भागीदारी तो चल ही रही है। लेकिन विधि व्यवस्था संधारण की कमान संभालने वाले पुलिस विभाग में तीन चार वर्ष पूर्व तक नाम मात्र की रही। अब पुलिस विभाग में भी नारी सशक्तीकरण की झलक व्यवहार में दिखाई दे रही है। फिलवक्त जिले के दूरस्थ क्षेत्र में स्थित कुढ़नी और कुछिला थाना को छोड़कर अन्य सभी थानों पर महिला पुलिस पदाधिकारी व महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती हो चुकी है। इसका एक मात्र उद्देश्य महिलाओं से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित कराना है।

विभागीय आकड़ों के अनुसार जिले कैमूर में 20 महिला पुलिस पदाधिकारी व एक 100 से अधिक महिला सिपाही फिलहाल कार्यरत हैं, जिनकी प्रतिनियुक्ति भभुआ, भगवानपुर, चैनपुर, चांद, अधौरा, सोनहन, बेलांव, करमचट, मोहनियां, दुर्गावती, कुदरा, रामगढ व नुआंव आदि थानों पर की गई है। इसके अलावा जिले में कार्यरत महिला थाना व अजा-अजजा थानों पर भी महिला पदाधिकारी व महिला पुलिस कर्मी पूर्व से ही कार्यरत हैं। जिले में आनलाइन प्राथमिकी दर्ज कराने की चल रही प्रक्रिया के पूरी होने पर महिलाएं अपने मायका या ससुराल कहीं भी रहने की स्थिति में अपने साथ हुए घरेलू हिंसा या किसी भी प्रकार के उत्पीड़न की हालत में उसी स्थान पर प्राथमिकी दर्ज करा सकेंगी।

इसके साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था संभालने में भी महिला कर्मियों की भागीदारी बढ़ी है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि, जिले में पर्याप्त संख्या में महिला पुलिस पदाधिकारी व महिला पुलिस कर्मी उपलब्ध हैं। जिनकी प्रतिनियुक्ति लगभग सभी थानों में कर दी गई। पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार  का कहना है कि महिलाओं से जुड़े किसी भी मामले में त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश पूर्व में ही दिया जा चुका है। महापर्व छठ पर भी घाटों पर महिला पुलिस पदाधिकारी व महिला पुलिस कर्मियों की अलग से तैनाती की जाएगी। 

chat bot
आपका साथी