लाठी-डंडे और ईंट से कूचकर गया में महिला को मार डाला, किसने की हत्‍या, जानकर रह जाएंगे हैरान

बिहार के गया जिले के नक्‍सल प्रभ‍ावित गुरुआ में पड़ोस की महिलाओं ने मिलकर एक महिला की डायन के आरोप में हत्‍या कर दी। लाठी-डंडे से लैस महिलाओं ने देवंती देवी को घर से खींचकर निकाला और उसे पीट-पीटकर मार डाला।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Sun, 23 May 2021 08:34 AM (IST) Updated:Sun, 23 May 2021 08:34 AM (IST)
लाठी-डंडे और ईंट से कूचकर गया में महिला को मार डाला, किसने की हत्‍या, जानकर रह जाएंगे हैरान
डायन के आरोप में पीट-पीटकर महिला की हत्‍या। प्रतीकात्‍मक फोटो

गुरुआ (गया), संवाद सूत्र। थाना के इस्माइलपुर गांव में शनिवार शाम महिलाओं ने ही मि‍लकर पड़ाेस की एक महिला की हत्‍या कर दी। डायन का आरोप लगाते हुए महिलाओं ने लाठी-डंडे से मारने के साथ ही ईंट-पत्‍थर से उसे कूच दिया। घटना स्‍थल पर ही गनौरी मंडल की पत्‍नी देवंती देवी की मौत हो गई।घटनास्‍थल पर पहुंचकर पुलिस ने शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में आरोपित चार महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गौर करने की बात यह है कि इस मामले में आरोपित सभी महिलाएं हैं। 

मौत का बता रहे थे जिम्‍मेदार 

गांव के रामप्रवेश मंडल का पुत्र राकेश बीमार चल रहा था। डॉक्‍टर से इलाज कराने के साथ ही स्‍वजन ओझा-गुणी के चक्‍कर में भी थे। शनिवार को राकेश की मौत हो गई थी। स्‍वजन आरोप लगा रहे थे कि देवंती ने उसे जादू-टोना कर मार डाला है। उनका कहना था कि देवंती डायन है। आरोप है कि राकेश की मौत के बाद पड़ोस की चार महिलाएं लाठी-डंडे लेकर पहुंच गईं। देवंतीको घर से खींचते वे बाहर लेकर पहुंची। उनलोगों ने देवंती पर हमला कर दिया। बेरहमी से पीटने के साथ ही चेहरे पर ईंट-पत्‍थर से प्रहार कर दिया। वे तब तक पीटती रहीं जबतक उसकी मौत नहींं हो गई। जब तक गांव के लोग सक्रिय होते, महिला की जान जा चुकी थी। 

पुलिस ने आरेापित चार महिलाओं को किया गिरफ्तार 

घटना की जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एएनएमएमसीएच भेज दिया। थानाध्यक्ष दिवाकर कुमार विश्वकर्मा ने हत्या के आरोप में देवंती के पति ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस मामले में उसी गांव की रुनी देवी, सितबिया देवी, नगीना देवी एवं सुनीता देवी को गिरफ्तार किया गया है। इस घटना के बाद गांव में तनाव बना हुआ है। गांव में समाजसेवी डाॅ मनोज कुमार यादव एवं भाजपा के वरीय नेता सत्येंद्र प्रसाद पहुंचकर लोगों को समझाकर तनाव को दूर करने का प्रयास किया। देवंती की हत्‍या से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

chat bot
आपका साथी