नवादा में महिला से छेड़छाड़, पति ने विरोध किया तो मारपीट कर घायल किया, तीन गिरफ्तार

अश्‍लील हरकतों का विरोध करने और पुलिस को सूचना देने पर आरोपित भड़क गए। इसके बाद पीडि़ता के पति पर लाठी-डंडे समेत रोड़ेबाजी कर जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें वे बुरी तरह घायल हो गए। उन्‍हें पावापुरी अस्पताल रेफर किया गया। घटना रजौली के टकुआटांड थाना क्षेत्र की है।

By Sumita JaiswalEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 06:45 AM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 06:45 AM (IST)
नवादा में महिला से छेड़छाड़, पति ने विरोध किया तो मारपीट कर घायल किया, तीन गिरफ्तार
पीडि़त महिला के पति का अस्‍पताल में चल रहा इलाज, सांक‍ेतिक तस्‍वीर।

रजौली (नवादा), संवाद सूत्र।  थाना क्षेत्र के टकुआटांड़ के तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। एक महिला द्वारा छेड़छाड़ एवं मारपीट के मामले को लेकर थाने में दिए गए लिखित आवेदन पर यह कार्रवाई हुई है। पीडि़ता ने आवेदन में बताया है कि प्रखंड परिसर अवस्थित चपरासी आवास में आकर सत्येंद्र यादव एवं उसके तीन पुत्र अविनाश कुमार,टिंकू कुमार एवं आलोक कुमार अश्लील हरकत करने लगे। विरोध किए जाने पर गाली गलौज करने लगे।

पति के विरोध करने पर जानलेवा हमला

पति आ गए और उन लोगों को गाली गलौज देने से मना करने लगे तथा थाने को दूरभाष के माध्यम से सूचना दी। पुलिस को सूचना देने पर वे लोग भड़क गए। इसके बाद मेरे पति पर लाठी-डंडे समेत रोड़ेबाजी कर जानलेवा हमला कर दिया। जिससे मेरे पति का सिर फट गया। घायल पति को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां ड्यूटी पर चिकित्सक डॉ मुन्ना दुसाद ने प्राथमिक इलाज कर नवादा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल नवादा से भी बेहतर इलाज हेतु पावापुरी अस्पताल रेफर कर दिया। वर्तमान में पावापुरी अस्पताल में ही मेरे पति का इलाज चल रहा है।

थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर दरबारी चौधरी ने बताया कि घायल की पत्नी के द्वारा दिये आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। प्राथमिकी में नामजद अभियुक्तों में तीन लोगों सत्येन्द्र प्रसाद यादव एवं दो पुत्र अविनाश कुमार व आलोक कुमार को गिरफ्तार किया गया है। तीनों को न्यायिक हिरासत में शनिवार को जेल भेज दिया गया। बताया गया कि महिला के पति सरकारी जीप चलाते हैं।

chat bot
आपका साथी