झारखंड से शराब मंगवाकर बाइक से डिलीवरी करती थी महिला, औरंगाबाद पुलिस ने ऐसे पकड़ा

जिले में शराब तस्करों पर नकेल कसने के लिए पुलिस लगातार जाल बिछा रही है। इसी सिलसिले में जिले की पुलिस ने एक महिला शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि ये महिला झारखंड से शराब मंगवाती थी।

By Rahul KumarEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 11:38 AM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 11:38 AM (IST)
झारखंड से शराब मंगवाकर बाइक से डिलीवरी करती थी महिला, औरंगाबाद पुलिस ने ऐसे पकड़ा
औरंगाबाद में महिला शराब तस्कर गिरफ्तार। सांकेतिक तस्वीर

 औरंगाबाद, जागरण संवाददाता। शराब तस्करों पर नकेल कसने के लिए लगातार पुलिस कार्रवाई कर रही। लेकिन शराब तस्करी के लिए धंधेबाज नए नए तरीकों को अपना रही है। पुलिस ने इस बार महिला शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। मुफस्सिल थाना पुलिस ने मंगलवार को कुंडा गांव के पास से महिला शराब कारोबारी समेत दो को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि दाउदनगर की महिला पूजा शर्मा झारखंड से शराब का कारोबारी करती है। कुंड के रास्ते भाड़े का बाइक लेकर शराब की खेप दाउदनगर पहुंचाती है। सूचना पर पुलिस ने जांच किया तो पूजा शर्मा शराब के साथ गिरफ्तार हुई।

थानाध्यक्ष ने बताया कि पूजा के साथ दाउदनगर थाना क्षेत्र पुरानी शहर वार्ड नंबर-2 निवासी संजय कुमार को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के पास से पुलिस ने 71 बोतल अंग्रेजी एवं 13 बोतल देसी शराब जब्त किया है। जब्त शराब झारखंड निर्मित है। पुलिस ने बाइक बीआर26एस-6897 को जब्त कर लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। गिरफ्तार पूजा जांच के दौरान मायके जाने की बात कह रही थी। 

शराब की एक बोतल के साथ सात लोग हुए गिरफ्तार

संवाद सूत्र, मदनपुर (औरंगाबाद) । मदनपुर थाना पुलिस ने सोमवार रात देव पथ पर खेसर गांव के पास से वाहन चेङ्क्षकग के दौरान एक स्कार्पियो से 375 एमएल की एक बोतल अंग्रेजी शराब के साथ तीन डिस्पोजल ग्लास बरामद किया है। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि स्कार्पियो में रहे सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बताया कि धर्मशाला रोड शाहपुर के कृष्ण मुरारी प्रसाद, टिकरी रोड औरंगाबाद के विनय कुमार, पप्पू शर्मा, अनुज कुमार,राजू शर्मा, पिंटू शर्मा उर्फ शशिकांत कुमार, पचौखड़ गांव के शिवपूजन कुमार को गिरफ्तार किया गया है।

सभी स्कार्पियो बीआर26जी-3191 से देव एक शादी समारोह में गये थे। शराब औरंगाबाद से ही खरीदकर लाये थे। जिन्हें पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा है। वाहन को भी जब्त कर लिया गया है। मामले में बिहार मध निषेध उत्पाद अधिनियम कांड सं. 369/21 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अभियुक्त बनें सभी को गिरफ्तार कर पुलिस ने मंगलवार को जेल भेज दिया है। 

chat bot
आपका साथी