Gaya Panchayat Chunav 2021: पंचायत सरकार में आधी आबादी की होगी बड़ी भागीदारी, चुनाव नतीजों को लेकर जबर्दस्त उत्सुकता

Gaya Panchayat Chunav 2021 बिहार पंचायत राज अधिनियम 2006 के अनुसार पंचायतों में महिलाओं को 50 फीसद आरक्षण प्राप्‍त है। आज चुनाव नतीजों का दिन है। लिहाजा अपनी जीत का परिणाम जानने की कामना लिए अनेकों महिला प्रत्याशी गया कॉलेज के मतगणना केंद्र पर पहुंची हैं।

By Sumita JaiswalEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 09:38 AM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 10:24 AM (IST)
Gaya Panchayat Chunav 2021: पंचायत सरकार में आधी आबादी की होगी बड़ी भागीदारी, चुनाव नतीजों को लेकर जबर्दस्त उत्सुकता
मतगणना केंद्र पर बड़ी संख्‍या में पहुंची महिला प्रत्‍याशी। जागरण फोटो।

गया, जागरण संवाददाता। Gaya Panchayat Chunav 2021: बिहार के पंचायत चुनाव में आधी आबादी को बड़ी हिस्सेदारी सरकार ने दी है। यही कारण है कि तमाम जगहों पर आगे बढ़कर महिला प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरी हैं। आज चुनाव नतीजों का दिन है। लिहाजा अपनी जीत का परिणाम जानने की कामना लिए अनेकों महिला प्रत्याशी गया कॉलेज के मतगणना केंद्र पर पहुंची हैं। सुबह से ही वह अपने स्वजनों के साथ वहां पहुंच गई हैं। इनके पुरुष स्वजन अपने इलाके के मतगणना अभिकर्ताओं को काउंटिंग के दौरान ध्यान से सब कुछ संभालने की बात समझा रहे हैं। ताकि विरोधी खेमा का कोई भी प्रत्याशी मतगणना हॉल के अंदर उलटफेर करवाने में सफल नहीं हो। पंचायत चुनाव में अनेक जगहों पर महिलाओं के लिए सीट आरक्षित है। लिहाजा आधी आबादी उस इलाके में सशक्त होगी। स्पष्ट है कि पंचायत सरकार के द्वारा गांव कस्बे के लिए विकास की नई इबारत लिखने में इन्हीं महिला प्रत्याशी जो कुछ घंटों के बाद उस इलाके के जनप्रतिनिधि बनेंगे उनके कंधों पर होगी।

आस्थावान महिला प्रत्याशी घर से निकली हैं पूजा पाठ करके, मन्नत पूरी होने पर पुनः दर्शन को पहुंचेंगी

 अपने आराध्य में अटूट आस्था रखने वाली महिला प्रत्याशियों ने मतगणना हॉल पर जाने से पहले घर में व आसपास के मंदिरों में पूजा-पाठ की है। ईश्वर से  कामना किया है कि चुनाव में जीत मिले। इसके साथ ही यदि वह चुनाव में जीत जाती हैं तो दोबारा से भगवान के सामने दर्शन के लिए पहुंचेंगी।

chat bot
आपका साथी