CO और SHO जब साथ लगाएंगे जनता दरबार तो जरूर सुलझेगा भूमि विवाद, जानें सिरदला में कितना फायदा

अंचल अधिकारी गुलाम सरवर व थानाध्यक्ष आशीष कुमार मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित जनता दरबार में आए आठ मामले में तीन मामले को ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया। पांच मामले के लिए दोनों पक्षों को अगली तिथि में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया।

By Prashant KumarEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 04:48 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 04:48 PM (IST)
CO और SHO जब साथ लगाएंगे जनता दरबार तो जरूर सुलझेगा भूमि विवाद, जानें सिरदला में कितना फायदा
सिरदला में जनता की समस्‍या सुनते सीओ और थानाध्‍यक्ष। जागरण।

संवाद सूत्र, सिरदला (नवादा)। अंचल अधिकारी गुलाम सरवर व थानाध्यक्ष आशीष कुमार मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित जनता दरबार में आए आठ  मामले में तीन मामले को ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया। पांच मामले के लिए  दोनों पक्षों को अगली तिथि में  उपस्थित होने का निर्देश दिया गया।

सीओ ने बताया कि दोनों पक्षों की आपसी सहमति के आधार पर जमीन विवाद के मामले को सुलझा दिया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि प्रखंड क्षेत्र में कहीं भी सरकारी व रैति जमीन से संबंधित मामले हों तो आपस में न उलझें। प्रत्येक शनिवार को थाने में होने वाले जनता दरबार में अपना समस्या लेकर आएं। उनके मामलों में संज्ञान लेकर मामलों का निष्पादन किया जाएगा।

मौके पर वरीय पदाधिकारी सह भूमि उप समाहर्ता बिमल कुमार सिंह मौजूद थे। शनिवार को सिरदला प्रखंड क्षेत्र में सर्वाधिक मामले सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा से जुड़े मामले आये। जिसे उप समाहर्ता ने अंचल अधिकारी को स्थल निरीक्षण कर शक्ति से निपटने का निर्देश दिया है।

chat bot
आपका साथी