कैमूर में गेहूं की खरीदारी कई कारणों से रही प्रभावित, अंतिम दिन 362 किसानों ने 2180 MT अनाज बेचा

सहकारिता विभाग कई कारणों का हवाला देते हुए कह रहा है कि गेहूं की खरीदारी प्रभावित हुई है। विभागीय आंकड़ों की मानें तो गेहूं खरीदारी की अवधि में 3212 किसानों से 23232 एमटी गेहूं की खरीदारी मात्र हो पाई है। गेहूं की खरीदारी का लक्ष्य 42 हजार एमटी था।

By Prashant KumarEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 01:39 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 01:39 PM (IST)
कैमूर में गेहूं की खरीदारी कई कारणों से रही प्रभावित, अंतिम दिन 362 किसानों ने 2180 MT अनाज बेचा
गेहूं की खरीदारी कई कारणों से हुई प्रभावित। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर।

संवाद सहयोगी, भभुआ। सरकार के निर्देश पर 20 अप्रैल से 15 जून तक गेहूं खरीदारी का तिथि तय की गई थी। अंतिम दिन जिले के व्यापार मंडल तथा पैक्सों में धड़ाधड़ गेहूं की खरीदी हुई। खरीदारी कागजों में हुई या हकीकत में, ये तो पता नहीं, लेकिन अंतिम दिन 362 किसानों से 2180 एमटी गेहूं की खरीदारी की गई।

सहकारिता विभाग कई कारणों का हवाला देते हुए कह रहा है कि गेहूं की खरीदारी प्रभावित हुई है। विभागीय आंकड़ों की मानें तो गेहूं खरीदारी की अवधि में 3212 किसानों से 23232 एमटी गेहूं की खरीदारी मात्र हो पाई है। जबकि राज्य से जिला में गेहूं की खरीदारी का लक्ष्य 42 हजार एमटी था।

करीब 20 हजार एमटी गेहूं की खरीद लक्ष्य से पीछे हुआ है। जबकि जिला सहकारिता विभाग के मुताबिक सीसी कम प्राप्त होना, बोरा की कमी, कोरोना के कारण खरीदारी पर प्रभाव तथा एक पैक्स अध्यक्ष पर प्राथमिकी के कारण हड़ताल पर जाने के कारण खरीदारी प्रभावित हुई है। 7209 एमटी गेहूं एसएफसी को पैक्स तथा व्यापार मंडल ने उपलब्ध करा दिया है। गेहूं खरीदारी जिले के 126 पैक्स तथा आठ व्यापार मंडल कर रहे थे ।

प्रखंड - किसानों की संख्या - गेहूं की खरीदारी एमटी में

अधौरा -             12             - 108

भभुआ -             447        - 3158.08

भगवानपुर -       190            - 1520

चैनपुर -             428           - 3102.7

चांद -                259              - 1836

दुर्गावती -             251            - 1836

कुदरा -               219              - 1828.6

मोहनियां -          553             - 3748.2

नुआंव -             202               - 1316

रामगढ़ -             310              - 2402.4

रामपुर -             341                 - 2376

chat bot
आपका साथी