गया में बड़े वारदात को अंजाम देने की थी तैयारी, मगध मेडिकल थाना क्षेत्र भारी मात्रा में मिले हथियार

मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के गोपी बीघा गांव के एक घर से शनिवार की रात पुलिस ने कई हथियार बरामद किए। मौके से गृहस्‍वामी के भांजे मनोज यादव को गिरफ्तार किया गया। उसका मामा और ममेरा भाई मौके से फरार हो गया।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 11:45 AM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 11:45 AM (IST)
गया में बड़े वारदात को अंजाम देने की थी तैयारी, मगध मेडिकल थाना क्षेत्र भारी मात्रा में मिले हथियार
हथियार के साथ एक गिरफ्तार। प्रतीकात्‍मक फोटो

गया, जागरण संवाददाता। गया जिले में किसी बड़े वारदात को अंजाम दिए जाने की तैयारी थी। लेकिन ऐन वक्‍त पर पुलिस को खबर मिल गई। इससे अपराधियों का मंसूबा विफल हो गया। भारी मात्रा में हथियार के साथ ही पुलिस ने एक व्‍यक्ति को गिरफ्तार भी कर लिया है। मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के गोपी बीघा गांव के एक घर से शनिवार की रात पुलिस ने कई हथियार बरामद किए। मौके से मनोज यादव को गिरफ्तार किया गया। जिस घर से हथियार की बरामदगी हुई है वह महेश यादव का है। 

सभी हथियार थे गोलियों से लोड 

प्रशिक्षु डीएसपी सह मगध मेडिकल थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि बड़े वारदात को अंजाम देने की तैयारी है। इसके लिए हथियार जमा किए गए हैं। इस सूचना के आधार पर गोपीबिगहा में महेश यादव के घर में छापेमारी की गई। वहां से दो देसी थ्रीनॉट और दो पिस्टल की बरामदगी की गई है। इसके अलावा दर्जन भर कारतूस बरामद हुए हैं। बताया कि जितने भी हथियार बरामद किए गए हैं, वे लोडेड हैं। वहां से मनोज यादव को गिरफ्तार किया गया। 

तीन पर की गई है प्राथमिकी 

इस मामले में महेश यादव, मनोज यादव और सम्राट यादव पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानाध्‍यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार किया गया मनोज यादव, महेश यादव का भांजा है। महेश यादव के घर में छापेमारी की गई तो उसका पुत्र सम्राट यादव भी एक हथियार छोड़कर फरार हो गया। बताया कि महेश यादव मौके पर नहीं था। किन्तु उसके मकान में इस तरह की गतिविधियां संचालित की जा रही थी। महेश यादव पर पहले से भी मामला दर्ज है।  पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की गई है। जिस तरह से सभी हथियार लोडेड थे उससे आशंका जताई जा रही है कि बहुत जल्‍द किसी कांड को अंजाम देने की तैयारी थी। अब देखना है कि पुलिस की तफ्तीश में क्‍या सामने आता है। 

chat bot
आपका साथी