वजीरगंज विधायक ने युद्धस्तर पर चलाया सैनिटाइजेशन अभियान

कोरोना वैश्विक महामारी कोविड-19 संक्रमण को हराने के लिए विधायक ने सैनिटाइजेशन का कार्य किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 May 2021 10:39 PM (IST) Updated:Wed, 12 May 2021 10:39 PM (IST)
वजीरगंज विधायक ने युद्धस्तर पर चलाया सैनिटाइजेशन अभियान
वजीरगंज विधायक ने युद्धस्तर पर चलाया सैनिटाइजेशन अभियान

गया। कोरोना वैश्विक महामारी कोविड-19 संक्रमण को हराने के लिए मानपुर शहरी क्षेत्र अलीपुर से मानपुर बाजार मुफस्सिल मोड़, गौरक्षणी, भुसुंडा, सिक्स लेन पुल से जनकपुर सहित वार्ड- 47 से वार्ड- 53 तक के मुख्य मार्ग को सैनिटाइज करने में वजीरगंज विधायक वीरेंद्र सिंह अपने सहयोगियों के साथ लगे रहे। वे अपने हाथों से मुख्य मार्ग को सैनिटाइज किया। सैनिटाइज के साथ-साथ मास्क वितरण किया जा रहा था। मार्ग को सोडियम हाइपोक्लोराइड युक्त केमिकल से सैनिटाइज किया गया।

अपने हाथों से सैनिटाइज करते हुए देखकर स्थानीय लोगों ने विधायक के प्रति आभार जताते हुए जगह-जगह उनका माला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने नागरिकों से अपील किया जागरूक रहें, सतर्क रहें। हम लोग मिलजुलकर कोरोना को हराएंगे, अभी स्वयं सुरक्षित रहते हुए लोगों को सुरक्षित रखने का समय है। सभी लोगों से अपील है कोविड-19 से सुरक्षा के लिए वैक्सीन अवश्य दिलवाए। 2 गज की दूरी और अति आवश्यक रहने पर घर से निकलते समय मास्क लगाना है जरूरी। उन्होंने स्थिति को देखते हुए गाइडलाइन के आते ही जीवन रक्षक और अतिरिक्त चिकित्सा उपकरण उपलब्ध कराने की बात कही।

सैनिटाइज अभियान के दौरान सहयोगी के रुप में गोपाल प्रसाद पटवा अध्यक्ष-बिहार प्रदेश बुनकर कल्याण संघ, बाला सिंह पूर्व नगर अध्यक्ष मानपुर नगर, इंद्रदेव विद्रोही, दीपक स्वर्णकार, शिव पूजन, दिनेश कुमार, मुन्ना चौधरी, साकेत कुमार, मदन जीत सिंह, भोला साव, अनिल चौधरी सहित गया नगर निगम के सफाई प्रभारी सत्येंद्र प्रसाद, विदेशी प्रसाद, राजकुमार रविदास सहित अन्य लोग शामिल रहे।

ईद नहीं मनाने का लिया निर्णय

जासं, गया: जिला जदयू के उपाध्यक्ष मो. शाहजाद शाह ने इस बार ईद नहीं मनाने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि वैश्विक महामारी कोरोना की तबाही के चलते इस वर्ष ईद नहीं मनाने का निर्णय लिया हूं। जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि जब देश में नए कपड़ों से ज्यादा कफन बिक रहे हैं तो हम ईद कैसे मनाएंगे। अपने समाज और देश के कई मां-बहन, भाई, बुजुर्ग, पार्टी के कई चर्चित नेता इस भयंकर कोरोना की भेंट चढ़ गए। ऐसे में इस साल ईद मैं नहीं मनाऊंगा। अल्लाह की रहम रही तो अगले वर्ष सबके साथ ही ईद मनाने की बात शाह ने कही।

उन्होंने सबसे अपील किया है कि अल्लाह का हुकुम है कि जब आपके अपने परेशान हो, तंग, तबाह हो तो आपको खुशी मनाने का हक नहीं हैं। इसलिए वर्तमान हालात के मद्देनजर सबको यह चाहिए कि आस पास के लोग की बढ़-चढ़कर मदद करें। हम इंसानों के लिए यही सच्ची ईद होगी। इससे ऊपर वाला भी खुश होगा।

chat bot
आपका साथी