दस दिनों से नल नहीं उगल रहा जल, रोजेदारों के समक्ष पानी की किल्लत

मानपुर। जलापूर्ति केंद्र का नल दस दिनों से जल नहीं दे रहा है। फिलहाल रोजेदारों और छठ व्रत करने वालों के समक्ष पानी की काफी किल्लत हो गई है। ऐसी स्थिति मानपुर के वार्ड 49 के पेहानी मोहल्ला में उत्पन्न है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 08:26 PM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 08:26 PM (IST)
दस दिनों से नल नहीं उगल रहा जल, रोजेदारों के समक्ष पानी की किल्लत
दस दिनों से नल नहीं उगल रहा जल, रोजेदारों के समक्ष पानी की किल्लत

मानपुर। जलापूर्ति केंद्र का नल दस दिनों से जल नहीं दे रहा है। फिलहाल रोजेदारों और छठ व्रत करने वालों के समक्ष पानी की काफी किल्लत हो गई है। ऐसी स्थिति मानपुर के वार्ड 49 के पेहानी मोहल्ला में उत्पन्न है।

वार्ड 47 के जोड़ा मस्जिद के समीप बने जलापूर्ति केंद्र से कई मोहल्ले में पानी की सप्लाई नियमित हो रही थी। पेहानी मोहल्ले में बसे करीब एक हजार घर वाले भी सप्लाई की पानी से प्यास बुझा रहे थे। लेकिन पानी की सप्लाई करने वाला बोरिग दस दिन पूर्व फेल हो गया। उसके बाद पेहानी मोहल्ले में पानी की किल्लत शुरु हो गई। निगम के अधिकारियों से काफी गुहार लगाने के बाद दूसरी बोरिग करने का कार्य शुरू किया गया। लेकिन काफी धीमी गति से कार्य किए जाने के कारण बोरिग कई दिनों बाद भी दुरुस्त नहीं हुआ। जिसके कारण पानी की सप्लाई नहीं हो रही है।

सप्लाई पर ही निर्भर है पेहानी मोहल्ला

पेहानी मोहल्ले की भूमि की पानी प्रदूषित हो गई है। यहां एक भी चापाकल का पानी पीने लायक नहीं है। मोहल्ले वासियों का कहना है कि चापाकल का पानी इतना प्रदूषित है कि उससे कपड़े भी साफ नहीं होते हैं। यहां के लोग सप्लाई पानी पर ही निर्भर हैं। सप्लाई की पानी नहीं आई तो प्यास बुझाने में लोगों को परेशानी होने लगती। फिलहाल यहां दो टैंकर पानी नगर निगम के द्वारा भेजवाया जा रहा है। लेकिन करीब हजार घर वालों को पर्याप्त पानी नहीं मिलता। छठ पर्व एवं रमजान का त्योहार रहने के कारण पानी की खपत काफी है। लोगों का कहना है कि पानी की सप्लाई शुरू होने के बाद ही पेय जल की समस्या समाधान होगी।

बोरिग हो गई है। एक दो दिन में जलापूर्ति केंद्र से पानी की सप्लाई हो जाने की उम्मीद है। प्रमिला देवी, पार्षद

chat bot
आपका साथी