बाईपास क्षेत्र के कई घरों में घुसा पानी, दूसरी मंजिल पर शिफ्ट हो गए घरवाले, सौ से अधिक परिवार प्रभावित

लोगों को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर निगम के अधिकारी व जनप्रतिनिधि प्रयासरत हैं। लेकिन एनएच आथरिटी इसमें बाधक बना है। निगम द्वारा सड़क तोड़कर नाला निर्माण कराने हेतु अनापत्ति प्रमाण पत्र मांगा जा रहा हैै। लेकिन आथरिटी अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं दे रहा।

By Prashant KumarEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 05:42 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 05:42 PM (IST)
बाईपास क्षेत्र के कई घरों में घुसा पानी, दूसरी मंजिल पर शिफ्ट हो गए घरवाले, सौ से अधिक परिवार प्रभावित
आवासीय कॉलोनी स्थित घरों में घुसा गंदे नाले का पानी। जागरण।

जागरण संवाददाता, गया। शहर के बाईपास को एनएच में उत्क्रमित कर निर्माण कार्य जारी रहने और किनारे में नाला नहीं होने से माडऩपुर क्षेत्र में पिछले पांच दिनों से जलजमाव बना हुआ है। बारिश का पानी सौ से अधिक घरों में घुस गया है। जिसके कारण अपने घर के निचले तल को छोड़कर दूसरे मंजिल पर शरण ले रखे हैं। इसके पीछे पहले से बने नाला को एनएच आथरिटी द्वारा भर कर सड़क का निर्माण करा दिया मूल कारण है। जिसके कारण बारिश के पानी का निकास बंद हो गया और लोगों के घरों में जलजमाव हो गया।

लोगों को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर निगम के अधिकारी व जनप्रतिनिधि प्रयासरत हैं। लेकिन एनएच आथरिटी इसमें बाधक बना है। निगम द्वारा सड़क तोड़कर नाला निर्माण कराने हेतु अनापत्ति प्रमाण पत्र मांगा जा रहा हैै। लेकिन आथरिटी अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं दे रहा।

पांच फीट तक घरों में जमा है पानी

बाईपास के पास कई घरों में पांच फीट तक पानी घुसा हुआ है। नीचे पूरा कमरा पानी से डूबा हुआ है। डा. संकेत नारायण सिंह का मकान के नीचे का तल पानी में पूरी तरह से डूब गया है। गंदगी के कारण पानी से बदबू निकल रहा है। साथ ही घरों में सांप, बिच्छू सहित कई विषैला जीव का प्रवेश का भय लोगों को बना हुआ है। घरों में पानी घुसे रहने से पूरी रात जगवारी रहे है।

पानी निकासी के नाम खानापूर्ति

नगर निगम पानी निकासी के नाम पर खानापूर्ति कर रहा है। क्योंकि बाइपास के पास एक मशीन लगाया गया है। जो काफी कम पावर का है। छोटा मशीन लगाकर निगम द्वारा अनदेखी किया जा रहा है। उक्त मशीन से पानी का निकासी में कई दिन लग सकते है। उसके बाद भी पूरी तरह से जलजमाव समाप्त नहीं हो सकता है। वहीं जेसीबी द्वारा पानी निकासी को लेकर खुदाई किया गया है। लेकिन पानी काफी कम मात्रा में निकल रहा है, जबकि सोमवार को मेयर, डिप्टी मेयर एवं नगर आयुक्त ने जलजमाव का जायजा लिया था।

डॉ. संकेत नारायण सिंह ने कहा कि घर में पांच फीट से अधिक पानी घुसा हुआ है। पानी नाली के होने के कारण काफी गंदा है। जिससे बदबू निकल रहा है। पानी में ब्लीचिंग पाउडर डालने के बाद भी बदबू निकल रहा है।

शशि शेखर ने कहा कि घरों में बारिश का पानी पांच दिनों से घुसा हुआ है। जिससे देखने वाला कोई नहीं है। मेयर, डिप्टी मेयर एवं नगर आयुक्त के जायजा लेने के बाद भी स्थिति यथावत बनी है।

नितिन कुमार ने कहा कि पानी के कारण कई लोग घर छोड़कर दूसरे मोहल्ला में चले गए। घर का नीचे का तल में पानी घुसा हुआ है। दूसरी मंजिल पर रहना पड़ रहा है। जलजमाव के कारण काफी परेशानी हो रही है।

विभा सिन्‍हा ने कहा कि जलजमाव के कारण घर से निकलना मुश्किल हो गया है। पांच दिनों से घर से बाहर नहीं निकले है। क्योंकि घर के आगे पानी ही पानी है। पानी में सड़क पूरी तरह से डूब गया है।

नगर आयुक्‍त सावन कुमार ने कहा कि पानी निकासी को लेकर जेसीबी से कच्चा नाला बनाया गया है। जिससे पानी निकल रहा है। एनएच का निर्माण कार्य पूर्ण होने पर ही पक्का नाला का निर्माण संभव है।

chat bot
आपका साथी