पत्‍नी के साथ मिलकर वार्ड सदस्‍य कर रहा था आपत्तिजनक काम, नवादा पुलिस ने पकड़ा तो खुली पोल

नवादा के मेसकौर थाने की पुलिस ने तेतरिया पंचायत के गांव में छापेमारी कर दंपती को दबोच लिया। ये देसी शराब का धंधा कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया व्‍यक्ति वार्ड सदस्‍य है। उसके पास से शराब और महुआ बरामद की गई है।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 03:07 PM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 03:07 PM (IST)
पत्‍नी के साथ मिलकर वार्ड सदस्‍य कर रहा था आपत्तिजनक काम, नवादा पुलिस ने पकड़ा तो खुली पोल
शराब के साथ गिरफ्तार वार्ड सदस्‍य और उसकी पत्‍नी। जागरण

मेसकौर(नवादा), संवाद सूत्र। नवादा जिले में अभी शराब से लोगों की मौत की घटना को कुछ ही दिन बीते हैं। लेकिन आज भी जगह-जगह शराब का धंधा चल रहा है। हालांकि पुलिस और उत्‍पाद विभाग की सक्रियता के कारण ऐसे लोग पकड़े भी जा रहे हैं। शनिवार रात मेसकौर थाने की पुलिस ने शराब के साथ वार्ड सदस्‍य और उसकी पत्‍नी को दबोच लिया। उनके पास से आठ लीटर देसी शराब बरामद की गई। साथ ही शराब बनाने की सामग्री भी बरामद की गई। 

शराब बनाते समय पहुंच गई पुलिस  

मेसकौर थाना की पुलिस ने तेतरिया पंचायत के वाबारी गांव टोला कैवापर छापेमारी करने पहुंची। इसी क्रम में महुआ शराब का निर्माण करते कुछ लोग दिखे। पुलिस को देखकर अन्‍य तो रफूचक्‍कर हो गए लेकिन एक महिला को पुलिस ने पकड़ लिया। गिरफ्तार महिला ने बताया कि वह विनोद राजवंशी की पत्‍नी शीला देवी है। इसके बाद पुलिस ने जब विस्‍तार से पूछताछ की तो उसने भागनेवालों का नाम बताया। उनमें एक उसका पति विनोद राजवंशी, देवर दोटू राजवंंशी और एक महिला कांति देवी थीं। इसके बाद पुलिस ने उनके भागने की दिशा में पीछा किया तो विनोद राजवंशी पकड़ में आ गया।

यह भी पढ़ें- ... बिना दुल्‍हन भागना पड़ा दूल्‍हे राजा को, बराती भी हो गए रफूचक्‍कर, औरंगाबाद में हुआ कुछ ऐसा

एक क्विंटल फूला हुआ महुआ भी बरामद 

उसकी निशानदेही पर करीब एक क्विंटल फूला हुआ महुआ और अन्‍य सामग्री भी बरामद की गई। गिरफ्तार  दंपती की अस्‍पताल में कोरोना जांच कराई गई। इसके बाद न्‍यायिक हिरासत में भेज दिया गया।  यह जानकारी थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने दी। उन्‍होंने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है। अन्‍य की गिरफ्तारी का प्रयास पुलिस कर रही है। बता दें कि गिरफ्तार विनोद राजवंशी  तेतरिया पंचायत के वार्ड नंबर 11 का सदस्य है। मालूम हो कि सरकार के प्रतिनिधि के रूप में काम करने वाले वार्ड सदस्‍य ही जब शराबबंदी के कानून की धज्जियां उड़ाने में लगे हैं तो फिर दूसरे लोगों से क्‍या अपेक्षा की जा सकती है। 

chat bot
आपका साथी