विष्णुपद श्मशान घाट का सितंबर महीने में होगा उद्घाटन, लगाए गए दस क्रिमेशन मशीन

नगर निगम की ओर से विष्णुपद श्मशानघाट को हाईटेक बनाया गया है। 25 अगस्त तक आधुनिक बन रहे श्मशान घाट का काम पूरा हो जाएगा। 95 फीसदी लाइट एंड साउंड का ब्रहम सरोवर में काम पूरा हो चुका है।

By Sumita JaiswalEdited By: Publish:Tue, 20 Jul 2021 09:38 AM (IST) Updated:Tue, 20 Jul 2021 01:21 PM (IST)
विष्णुपद श्मशान घाट का सितंबर महीने में होगा उद्घाटन, लगाए गए दस क्रिमेशन मशीन
विष्णुपद श्मशान घाट के निर्माण कार्यो का जायजा लेता डिप्‍टी मेयर, जागरण फोटो।

गया, जागरण संवाददाता। नगर निगम की ओर से विष्णुपद श्मशानघाट को हाईटेक बनाया गया है। निगम ने हाईटेक एवं सुंदरीकरण का कार्य 6.50 करोड़ रुपये  की राशि से सम्पन्न करा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को डिप्टी मेयर अखौरी ओंकार नाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव, नगर आयुक्त सावन, नोडल प्रभारी शैलेंद्र कुमार  सिन्हा, सहायक अभियंता विनोद प्रसाद एवं कनीय अभियंता कार्यो को जायजा लेने के लिए ने विष्णुपद श्मशान घाट पहुंचे। जहां डिप्टी मेयर एवं नगर आयुक्त ने सुंदरीकरण को लेकर संबंधित संवेदक एवं अभियंता को कई जरूरी दिशा निर्देश दिए। विष्णुपद स्थित श्मशान घाट की स्थिति सुधारने के लिए हाईटेक शवदाह की व्यवस्था की जा रही है। इसके साथ ही शवों को अंतिम संस्कार के लिए नगर निगम दस क्रिमेशन मशीन लगाया है। आने वाले दिनों में पर्यावरण को देखते हुए लकड़ी मिलना मुश्किल हो रहा है। कम से कम लकड़ी में और जल्द से जल्द शवों को अंतिम संस्कार किया जा सके। जहां शवों को दाहसंस्कार में सात से नौ मन लकड़ी लगती है। मशीन में मात्र दो से ढाई मन लकड़ी में दाहसंस्कार हो जाएगा।

धुआं रहित प्रदूषण मुक्त

मशीन से लगभग 70 मिनट में शव पूरी तरह से जल जाएगा। इस  देखते हुए दस मशीन लगाया गया है। जिसमें सौ फीट ऊंचाई का चिमनी लगा है। जो धुआं रहित प्रदूषण मुक्त होगा। निरीक्षण के क्रम में डिप्टी मेयर ने कहा कि धुंआ रहित प्रदूषण मुक्त शवों को दाहसंस्कार के लिए मशीन लगने के साथ श्मशान घाट पर वातानुकूलित हॉल का निर्माण जहां लोग शवों को अंतिम संस्कार करने के क्रम में आराम से बैठ सकते है। इसमें हर पांच से दस मिनट पर ऑडियो वीडियो चलता रहेगा। साथ हॉल के दीवार में कई धार्मिक शब्द लिखा हो होगा। वहीं प्रवेश मार्ग में मोक्ष द्वार बनकर पूरी तरह से तैयार हो गया है।

यह भी होंगी सुविधाएं

इसके आलवा मशीनों के साथ-साथ श्मशान घाट के समीप गुमटी में अब कफन, देवदार, कपड़ा, लकड़ी आदि सामग्री की बिक्री नहीं होगी। इसके लिए स्थायी 20 दुकानों का निर्माण हो चुका है। साथ ही श्मशान घाट के समीप पार्क, लाइट एवं शेड का निर्माण कार्य चल रहा है। जो 25 अगस्त पूरे हो जाएंगे। सितंबर महीने में श्मशान घाट पर शवों को अंतिम संस्कार का कार्य चालू हो जाएगा। श्मशान घाट पूरी तरह से हाईटेक होगा। वही इसके अलावा  ब्रहम सरोवर में लाइट एंड साउंड का फाइनल टच देखने पहुंचे। जहां संबंधित संवेदक ने बताया कि लगभग 95 प्रतिशत कार्य संपन्न हो चुका है। जल्द ही  उद्घाटन होगा।

chat bot
आपका साथी