गया के नंगवा गांव में रास्ता विवाद में हिसक झड़प, छह घायल

गया। फतेहपुर थाना क्षेत्र के नंगवा गांव में रास्ता विवाद को लेकर शनिवार की शाम से तनाव बना हुआ है। दो पक्षों के बीच चल रहा विवाद शनिवार को हिसक रूप ले लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 04 Jul 2021 11:15 PM (IST) Updated:Sun, 04 Jul 2021 11:15 PM (IST)
गया के नंगवा गांव में रास्ता विवाद में हिसक झड़प, छह घायल
गया के नंगवा गांव में रास्ता विवाद में हिसक झड़प, छह घायल

गया। फतेहपुर थाना क्षेत्र के नंगवा गांव में रास्ता विवाद को लेकर शनिवार की शाम से तनाव बना हुआ है। दो पक्षों के बीच चल रहा विवाद शनिवार को हिसक रूप ले लिया। जिसमें दोनों पक्षों की ओर से छह लोग घायल हो गए। वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस को भी ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। साथ ही भीड़ में शामिल असामाजिक तत्वों ने पुलिस वाहन जलाने की धमकी देने लगे। मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल को भेजकर एक पक्ष के सुरेश प्रसाद यादव सहित पुलिस जवानों को वहां से सुरक्षित निकाला गया। साथ ही इंद्रदेव पासवान के स्वजनों ने महिला समेत दो सदस्यों को मुरारी पासवान के समर्थकों ने पुलिस को सौंपने से पहले लिखित में लिया कि दोनों को छोड़ेंगे नहीं। भय के कारण इंद्रदेव पासवान का पूरा परिवार थाना में शरण लिया है।

----

क्या है मामला

नंगवा में इंद्रदेव पासवान द्वारा रास्ते पर शौचालय का टंकी का निर्माण किया गया था। इसका विरोध ग्रामीण कर रहे थे। इस मामले में जिला लोक शिकायत निवारण में सुनवाई की जा रही है। पर शनिवार की रात में मुरारी पासवान के समर्थकों द्वारा शौचालय एवं टंकी को तोड़ने का प्रयास किया गया। इसका विरोध इंद्रदेव पासवान द्वारा किया गया। विरोध के कारण दो पक्षों में मारपीट हुई। रविवार की सुबह नंगवा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि के नेतृत्व में टंकी को तोड़ दिया गया।

-----

कहते है थानाध्यक्ष

प्रभारी थानाध्यक्ष शिव मंदिर सिंह ने बताया कि इंद्रदेव पासवान के स्वजनों को सुरक्षा के ²ष्टिकोण से फतेहपुर थाना में रखा गया है। वहीं गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस कैंप कर रही है। वहीं दोनों पक्षों की ओर एक-दूसरे के खिलाफ कार्रवाई के लिए आवेदन दिया गया है। घटना की सूचना वरीय पदाधिकारी को दी गई है।

chat bot
आपका साथी