वीएचपी का एनडीए पर हमला, कामेश्‍वर चौपाल बोले- बिहार में नीतीश सरकार नहीं करा रही गौ-रक्षा

विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश अध्यक्ष सह श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अयोध्या के सदस्य कामेश्वर चौपाल ने कहा कि गो-पालन करना हमारी पुरानी पद्धति और संस्कृति रही है। पहले और अब भी नवजात अपनी मां का दूध पीता है।

By Prashant KumarEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 12:22 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 12:22 PM (IST)
वीएचपी का एनडीए पर हमला, कामेश्‍वर चौपाल बोले- बिहार में नीतीश सरकार नहीं करा रही गौ-रक्षा
पंजाबी धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते कामेश्वर चौपाल। जागरण।

जागरण संवाददाता, गया। विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश अध्यक्ष सह श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट, अयोध्या के सदस्य कामेश्वर चौपाल ने कहा कि गो-पालन करना हमारी पुरानी पद्धति और संस्कृति रही है। पहले और अब भी नवजात अपनी मां का दूध पीता है। इसके बाद गाय के दूध सेवन करता है। गाय को पूरा विश्व माता कहता है। इसकी रक्षा करना प्रत्येक व्यक्ति का धर्म है। बिहार में गो-हत्या की लगातार शिकायतें मिल रही हैं।

चौपाल रविवार को गया पहुंचने पर भारतीय गोवंश रक्षण संवर्धन परिषद, बिहार के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गौ-रक्षा के लिए कानून बना है। देश के कई प्रदेशों में यह कानून लागू किया गया है, लेकिन बिहार में नीतीश सरकार गौ-रक्षा कानून सख्ती से लागू नहीं कर रही है। इस दौरान पूछने पर उन्होंने कहा कि जो लोग गाय की हत्या कर रहे हैं, वह अपनी माता की हत्या करते हैं। उनके अंदर कानून का भय नहीं है। राज्य सरकार को चाहिए कि पूरे प्रदेश में गौ-रक्षा कानून को सख्ती से लागू कराए।

विहिप और गो-रक्षा संवर्धन समिति अपने स्तर से जागरूकता कार्यक्रम चलाएगी। साथ ही राष्ट्रीय स्वयंसवेक संघ के प्रमुख संगठन विहिप, बजरंग दल सहित अन्य संगठन गौ-रक्षा कानून लागू कराने के लिए नीतीश सरकार पर दबाव बनाएंगे। पहले जो भी अनधिकृत बूचडख़ाना चल रहे हैं, उसे बंद कराना है। इससे पहले विहिप के संगठन के दृष्टिकोण से उत्तर व दक्षिण बिहार के प्रत्येक जिलों से करीब 55 व प्रदेश स्तर के पदाधिकारी शामिल हुए।

अभाविप बोधगया इकाई का पुर्नगठन, संजीव अध्यक्ष व अमर बने नगर मंत्री

जागरण संवाददाता, गया: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बोधगया इकाई का पुर्नगठन किया गया। एजुकेशन विभाग मगध विश्वविद्यालय असिस्टेंट प्रोफेसर संजीव कुमार पांडे एवं संस्कृत विभाग मगध विश्वविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर प्रोफेसर ममता मेहरा उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। इसी तरह नगर मंत्री अमर शेखर, नगर सह मंत्री सौरभ स्वराज, रंजीत कुमार, अमित कुमार सिन्हा, विक्रांत कुमार,प्रदुमन कुमार, कोषाध्यक्ष अभिषेक आर्या, सह कोषाध्यक्ष निशांत कुमार, नगर एसएफडी प्रमुख विशाल कुमार, सह एसएफडी विकाश कुमार, नगर एमएफएम विशाल कुमार, अनुराग कुमार,सोशल मीडिया प्रभारी सुमित कुमार को बनाया गया है। कला मंच प्रमुख विवेक कुमार,खेलकूद प्रमुख जयकांत कुमार सह अभिमन्यु पाण्डेय को जिम्मेवारी दी गई है। मालूम हो कि विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल से ही छात्र हित, राष्ट्र हित और समाज हित में कार्य कर रहा है। यह संगठन विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मंतोष सुमन, मगध विश्वविद्यालय संयोजक सूरज सिंह, जिला संयोजक प्रशांत कुमार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रवीण कुमार, श्रवण कुमार और राहुल सिंह मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी