विभिन्न संगठनों व संस्थानों ने मनाई बाबा साहेब की 130वीं जयंती

गया संविधान निर्माता भारत रत्न डा. भीमराव आंबेडकर की 130वीं जयंती बुधवार को विभिन्न संगठनों और संस्थानों द्वारा श्रद्धापूर्वक मनाई गई। शहर के बुढ़वा महादेव मंदिर प्रांगण में लोजपा द्वारा आयोजित जयंती समारोह का शुभारंभ बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि के साथ हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 12:20 AM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 12:20 AM (IST)
विभिन्न संगठनों व संस्थानों ने मनाई बाबा साहेब की 130वीं जयंती
विभिन्न संगठनों व संस्थानों ने मनाई बाबा साहेब की 130वीं जयंती

गया : संविधान निर्माता भारत रत्न डा. भीमराव आंबेडकर की 130वीं जयंती बुधवार को विभिन्न संगठनों और संस्थानों द्वारा श्रद्धापूर्वक मनाई गई। शहर के बुढ़वा महादेव मंदिर प्रांगण में लोजपा द्वारा आयोजित जयंती समारोह का शुभारंभ बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि के साथ हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व लोजपा प्रत्याशी कमलेश शर्मा ने बाबा साहेब के विचारों पर विस्तार से प्रकाश डाला। बैठक की अध्यक्षता नरेश पासवान एवं संचालन अजय पासवान ने किया।

वहीं पंचानपुर में नेशनल यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष रौशन गहलौत के नेतृत्व में लोगों ने बाबा साहेब के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। समतामूलक समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज भारती के अगुवाई में भीम आर्मी और माले कार्यकर्ताओं ने टिकारी डाकबंगला से आंबेडकर चौक पंचानपुर तक एक बाइक रैली निकाली। इसी प्रकार राजद के प्रखंड अध्यक्ष बिनोद शर्मा के नेतृत्व में पार्टी के प्रधान जिला महासचिव सुभाष यादव आदि राजद नेताओं ने पंचानपुर में बाबा साहेब के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। ग्राम कचहरी सिमुआरा में सरपंच अलख निरंजन कुमार की अध्यक्षता में बाबा साहेब की जयंती मनाई गई। आदर्श मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापक मुकेश प्रसाद वर्मा की अध्यक्षता में जयंती मनाई गई।

आमस: इस अवसर पर भाजपा अध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार सिंह ने झरी टोला कुशा में डॉ भीमराव आबेडकर जी की जयन्ती समारोह में उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अ?पत कर अनुसूचित जाति के भाईयों के साथ पंगत में बैठकर सामूहिक भोजन किया।मध्य विद्यालय नारायणपुर के प्रधानाध्यापक प्रभात कुमार तथा आमस के अमित कुमार ने बाबा साहेब के जीवन एवं उनके विचारों को आदर्श बताया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय युवा क्लब इस्माइलपुर के सदस्यों ने आंबेडकर की जयंती पुष्पांजलि करके मनाया।

गुरुआ : प्रखंड के गुरुआ पंचायत पूर्व मुखिया मुरारी प्रसाद के आवास पर बुधवार को बाबा साहेब भीमाराम अम्बेडकर की जयंती मनाई गई। समारोह की अध्यक्षता ललन पासवान ने किया।

बांकेबाजार : बांकेबाजर प्रखंड के बिहरगाई पंचायत अंतर्गत फतेहपुर गॉव में डॉ भीमराव अम्बेडकर संघर्ष समिति के द्वारा भीमराव आंबेडकर की जयंती केक काटकर मनाई।इस मौके पर समारोह की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष उदय कुमार दासने की। जयंती समारोह का संचालन शिक्षक सह समाजसेवी रामजतन प्रसाद यादव ने किया।

परैया: प्रखंड स्थित डाकबंगला में बुधवार को130वीं जयंती महागठबंधन के घटक दल के नेताओं ने मर्नाई। जिसमें जिला परिषद पति व राजद नेता नरेश प्रसाद, प्रखंड प्रमुख जितेंद्र नारायण यादव, राजद प्रखंड अध्यक्ष लालदेव यादव, किसान प्रकोष्ठ प्रखंड अध्यक्ष प्रवीण सिंह, भाकपा माले नेता उपेंद्र यादव, उदित पासवान, इंदल पासवान, सुरेश यादव, अजीत मालाकर आदि शामिल हुए।वहीं प्रखंड स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय में जयंती को भाजपा मंडल द्वारा समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया। मंडल अध्यक्ष चंदेश्वर मांझी की अध्यक्षता में हुई।

अतरी : नीमचक बथानी प्रखंड मुख्यालय परिसर में बने आंबेडकर पार्क में बथानी प्रमुख मनोज कुशवाहा बथानी बीडीओ निर्मल कुमार सीओ विजय कुमार के कई लोगों ने बाबासाहेब के प्रतिमा पर माला अर्पण किया। अतरी प्रखंड के डिहुरी आंबेडकर चौक पर हिदुस्तान आवाम मोर्चा के दलित प्रकोष्ठ अध्यक्ष इंदल मांझी ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अतरी पूर्व विधायक कृष्णनंदन यादव उपस्थित थे। संवाद सूत्र, बोधगया: स्थानीय जयप्रकाश उद्यान में महाबोधि मंदिर प्रबन्धकारिणी समिति द्वारा आयोजित बाबा साहब की जयंती समारोह में मौजूद बौद्ध भिक्षुओं ने सबसे पहले भगवान बुद्ध के समक्ष दीप जलाया और सामूहिक सुत्तपाठ किया। इसके बाद जयप्रकाश उद्यान में मौजूद बीटीएमसी सचिव एन दोरजे समेत सभी अन्य बौद्ध भिक्षुओं ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

शेरघाटी :स्वामी विवेकानंद युवा क्लब बढ़ई टोला शेरघाटी130वीं जयंती पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किया।इसी प्रकार चेरकी पंचायत के विशुनपुरा गांव में पूर्व उप प्रमुख कृष्ण नंदन कुमार के द्वारा बाबा साहब की जयंती पर उन्हें याद किया गया। संवाद सूत्र, बेलागंज: डाक बंगला परिसर में स्थापित डा. भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा के समीप आंबेडकर विकास समिति के अध्यक्ष सह भाजपा नेता राजेंद्र राम की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम हुआ। बेलागंज बाजार स्थित भाजपा के प्रखंड कार्यालय में प्रखंड के दोनों मंडल अध्यक्षों ने संयुक्त रूप से डा. आंबेडकर की जयंती कोबिड गाइडलाइन के सीमा में रहकर मनाया। मौके पर पूर्वी मंडल अध्यक्ष धनंजय कुमार शर्मा, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष वेंकटेश कुमार, अशोक कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

संवाद सूत्र इमामगंज : बीजेपी पूर्वी मंडल के द्वारा रानीगंज शिशु विद्या मन्दिर में प्रतिमा पर फूल माला चढ़ाकर जयंती मनाकर याद किये गए। बाबा भीमराव आंबेडकर कमिटी के द्वारा डुमरिया मोड़ स्थित प्रतिमा पर फूल माला चढ़ाकर जयंती मनाया गया। वहीं शिक्षकों के द्वारा बीआरसी भवन में प्रतिमा स्थापित कर फूल माला चढ़ाकर जयंती मनाया गया।

chat bot
आपका साथी