कैमूर में टीकाकरण व डाटा अपलोड करने में रामगढ़ प्रखंड बना नंबर वन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित विशेष टीकाकरण महाभियान में रामगढ़ फिर अपना पहचान स्थापित कर लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 05:01 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 05:01 PM (IST)
कैमूर में टीकाकरण व डाटा अपलोड करने
में रामगढ़ प्रखंड बना नंबर वन
कैमूर में टीकाकरण व डाटा अपलोड करने में रामगढ़ प्रखंड बना नंबर वन

कैमूर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित विशेष टीकाकरण महाभियान में रामगढ़ फिर अपना पहचान स्थापित कर लिया है। लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने का महारथ हासिल कर जिले में अपनी पहचान स्थापित कर लिया है।

डीडीसी कुमार गौरव ने विशेष महाभियान को लेकर रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा सुरेंद्र सिंह की तारीफ की। उन्होंने कहा कि रामगढ़ के राम मनोहर लोहिया रेफरल अस्पताल ने वैक्सीनेशन में जिले के अन्य अस्पतालों को पीछे छोड़ दिया है। यह उपलब्धि मैनेजमेंट की बदौलत रामगढ़ को हासिल हुई है। विशेष टीकाकरण महाभियान में रामगढ़ को ग्रेडिग में शत-प्रतिशत अंक हासिल हुआ है। जो स्वास्थ्य महकमे के लिए गौरव की बात है। 6 हजार वैक्सीनेशन के लक्ष्य को रामगढ़ ने हासिल कर लिया। यही नहीं डाटा अपलोड करने में भी नंबर वन बना रहा। प्रखंड क्षेत्र के 21 जगहों पर चले इस टीकाकरण महाभियान में सुव्यवस्थित टीकाकरण की व्यवस्था कर छह हजार के लक्ष्य को हासिल किया। जो जिले के किसी प्रखंड को नहीं मिल सका है। अब तक रामगढ़ प्रखंड में 69 हजार लोगों को कोरोना की वैक्सीन लग चुकी है। इस महाभियान में रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा सुरेन्द्र सिंह व बीडीओ प्रदीप कुमार के योगदान को सराहनीय बताया गया।

इस संबंध में जिला स्वास्थ्य विभाग के नोडल पदाधिकारी सह डीडीसी कुमार गौरव ने कहा कि जिले में शुक्रवार को टीकाकरण महाभियान शुरू हुआ था। जिसमें सभी प्रखंडों का लक्ष्य निर्धारित था। लेकिन इस लक्ष्य को प्राप्त करने वाला रामगढ़ प्रखंड बना। उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन के साथ साथ डाटा अपलोड करने में भी रामगढ़ जिले में शीर्ष स्थान पर पहुंच गया है। वहां के चिकित्सा पदाधिकारी डा. सुरेन्द्र सिंह सम्मान के पात्र हैं। उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी