मिट्टी की जांच कराने के बाद करें उर्वरक का प्रयोग

गया। समाहरणालय में विश्व मृदा दिवस पर रविवार को विशेष कार्यक्रम आयोजित की गई। कार्यक्रम में निबंध प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र-छात्रों का सम्मानित किया। साथ ही जिले के2365 किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 10:46 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 10:46 PM (IST)
मिट्टी की जांच कराने के बाद करें उर्वरक का प्रयोग
मिट्टी की जांच कराने के बाद करें उर्वरक का प्रयोग

गया। समाहरणालय में विश्व मृदा दिवस पर रविवार को विशेष कार्यक्रम आयोजित की गई। कार्यक्रम में निबंध प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र-छात्रों का सम्मानित किया। साथ ही जिले के2365 किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड दिया गया।

विश्व मृदा दिवस पर शिक्षा विभाग ने बीते 30 नवंबर को विभिन्न विद्यालयों में मृदा संरक्षण की आवश्यकता विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता कराया था। इससे पहले मौजूद पदाधिकारियों ने किसानों से फसल अवशेष खेतों में नहीं जलाने, फसल अवशेष का प्रबंधन करने, संतुलित उर्वरकों का उपयोग करने, जैव उर्वरकों को प्रयोग करने, वेस्ट डिक्पोजर का उपयोग करने की अपील किया।

-

मुफ्त में सरकार कराती मिट्टी जांच

विश्व मृदा दिवस के अवसर पर जिले के 24 प्रखंडों में भी कार्यक्रम आयोजित किये गये। मौके पर 2365 किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण कर मिट्टी को स्वस्थ्य रखने के तरीकों की जानकारी दी गई। मृदा स्वास्थ्य कार्ड में 12 पैमानों पर मिट्टी की जांच की जाती है। मिट्टी की जांच सरकार निशुल्क कराती है। प्रत्येक किसान को खेती की मिट्टी को दो वर्ष में एक बार अवश्य करानी चाहिए। मृदा स्वास्थ्य कार्ड में दिए अनुसार हीं उर्वरकों का संतुलित व्यवहार करना चाहिए।

-

इन्हें मिला कार्ड:

समाहरणालय सभाकक्ष के कार्यक्रम में नगर प्रखंड के ग्राम कंडी सतेंद्र प्रसाद, संजय कुमार, सुनील कुमार, नागेन्द्र कुमार एवं ग्राम - घुटिया के कारु यादव, लीलावती देवी, सरोज देवी, आशा देवी, सोनी देवी, रुपु यादव, विनोद यादव, सुरेश प्रसाद एवं गीता देवी ने मृदा स्वास्थ्य कार्ड प्राप्त कर इसके उपयोग के तरीके की जानकारी लिया।

मौके पर अपर समाहर्ता मनोज कुमार, डीआरडीए के निदेशक संतोष कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी सुदामा महतो, उप निदेशक रसायन मगध प्रमण्डल सतीश कुमार, परियोजना निदेशक आत्मा रविद्र कुमार, सहायक निदेशक रसायन ललन कुमार सुमन, सहायक निदेशक कृषि अभियंत्रण न्यूटन कुमार, उप परियोजना निदेशक आत्मा नीरज कुमार वर्मा, जिला परामर्शी सुदामा सिंह, सहायक अनुसंधान पदाधिकारी मिट्टी जांच दिलीप सिंह, पौधा संरक्षण पर्यवेक्षक देवेंद्र पाठक आदि उपस्थित थे। निबंध प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागी

1. गौतम कुमार- वर्ग- नवम- उत्क्रमित उच्च विद्यालय गौरी कन्या, मानपुर-प्रथम पुरस्कार। 2. शिवराज भारती- वर्ग- नवम-मानपुर उच्च विद्यालय-द्वितीय। 3. राहुल राज-वर्ग- नवम- नाजरेथ एकेडमी गया-तृतीय। 4. अन्नी कुमार- वर्ग- नवम-विद्यालय-रामरुचि बालिका इंटर विद्यालय-तृतीय।

chat bot
आपका साथी