युवा लोजपा के बिहार अध्यक्ष बने उपेंद्र यादव, राजद का महंगाई के खिलाफ हल्‍ला बोल, भाजपा बोली धरना हुआ फेल

दाउदनगर प्रखंड अकोड़ा पंचायत के एक छोटे से गांव शंकर बिगहा के उपेंद्र यादव को लोजपा (पारस गुट) ने बिहार प्रदेश युवा का अध्यक्ष बनाया है। उधर शहर में राजद ने सीएम व पीएम का पुतला दहन किया। भाजपा ने तंज किया प्रदर्शन को जनता का साथ नहीं मिला।

By Sumita JaiswalEdited By: Publish:Mon, 19 Jul 2021 10:12 AM (IST) Updated:Mon, 19 Jul 2021 10:12 AM (IST)
युवा लोजपा के बिहार अध्यक्ष बने उपेंद्र यादव, राजद का महंगाई के खिलाफ हल्‍ला बोल, भाजपा बोली धरना हुआ फेल
औरंगाबाद में राजनीतिक हलचल की खबर, सांकेतिक तस्‍वीर।

औरंगाबाद, जागरण संवाददाता। दाउदनगर प्रखंड अकोड़ा पंचायत के एक छोटे से गांव शंकर बिगहा के किसान परिवार में जन्मे उपेंद्र यादव को लोजपा ने बिहार प्रदेश युवा का अध्यक्ष बनाया है। उनको संगठन में जगह मिलने से जिला सहित पूरे बिहार में खुशी की लहर है। वे लगभग 20 सालो से राजनीति में सक्रिय रूप से सभी संगठन में काम कर चुके है। उधर, शहर में राजद नेताओं व कार्यकर्ताओं ने सीएम व पीएम का पुतला दहन कर महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। भाजपा ने तंज करते हुए कहा इनके धरना-प्रदर्शन को जनता का साथ नहीं मिला।

बता दें कि उपेंद्र ने एक जमीनी कार्यकर्ता के रूप में अपनी राजनीतिक करियर की शुरुआत की। आज पार्टी ने उन पर विश्वास जताते हुए युवा का अध्यक्ष बना दिया। श्री यादव ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस, बिहार प्रदेश अध्यक्ष एवं लोकसभा सांसद प्रिंस राज के प्रति आभार प्रकट किया है। कहा कि मुझे जिम्मेवारी मिली है उसे ईमानदारी पूर्वक निभाउंगा। युवाओं के हक की लड़ाई और युवा लोजपा को गांव-गांव तक पहुंचा कर संगठन को मजबूत करेंगे। लोजपा लेबर सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामजी सिंह, जिला दलित सेना के जिलाध्यक्ष जितेंद्र पासवान, बच्चा पासवान, कुसुम देवी, विजय  सिंह, गोविंद यादव, गुप्तेश्वर यादव, सुनील सिंह, अभिषेक कुमार, रणधीर  सिंह सहित नेताओं ने बधाई दी है।

कमर तोड़ महंगाई के खिलाफ राजद का हल्ला बोल प्रदर्शन

 राजद विधायक विजय कुमार ङ्क्षसह उर्फ डब्लू ङ्क्षसह के नेतृत्व में रविवार को राजद कार्यकर्ताओं ने ब्लाक मोड़ से बारुण बाजार थाना चौक तक साइकिल और घरेलू गैस के खाली सिलेंडर के साथ हाथों में महंगाई विरोधी नारे लिखे तख्ती लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। विधायक ने कहा कि पूरे देश में महंगाई से आम जीवन अस्त व्यस्त है। पेट्रोल,डीजल, घरेलू गैस और रोजमर्रा के सामानों पर बेतहाशा मूल्य वृद्धि होने से आमजन हलकान हैं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आह्वान पर राजद सभी प्रखंड मुख्यालयों पर राज्यव्यापी प्रदर्शन कर केंद्र और राज्य सरकार को  चेतावनी दी है। अगर यथाशीघ्र महंगाई को नियंत्रण में नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में  यह आंदोलन व्यापक रूप लेगा और पूरे बिहार में चक्का जाम किया जाएगा। युवा राजद के प्रदेश सचिव डा चंदन कुमार ने कहा कि देश की यह दुर्दशा होगी और महंगाई इतनी चरम सीमा पर पहुंचेगी। इसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी। प्रदर्शन में मुख्य रूप से युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष युगल यादव, किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष धर्मजीत यादव ,छात्र अध्यक्ष निर्भय यादव, शत्रुघन यादव ,धनंजय कुमार सिंह, अनिल सिंह, ललेंद्र कुमार,कंचन कुमार, जितेंद्र सोनी, अशोक राम ,श्री राम सिंह, रंजीत सिंह ,अनुज यादव, अजीत यादव ,रंजन यादव, सुशील गुप्ता, तैयब हुसैन, विकास यादव के साथ राजद के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

राजद के धरना को जनता ने नकार दिया : भाजपा

 राजद द्वारा आयोजित धरना को जनता ने नकार दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एनडीए के नेतृत्व में जो विकास की नई रेखा खींची गई है। उसे जनता संतुष्ट है। जिस तरह से ग्रामीण सड़कों का गांव-गांव में जाल बिछाते जा रहा है। वहीं बिजली की निर्बाध आपूर्ति 20 घंटा से अधिक है। यह गरीब जनता को कोरोनाकाल में भारत सरकार के द्वारा निशुल्क राशन मुहैया कराया गया। किसानों के हित के ङ्क्षचता की गई। किसानों को अनुदान दिया गया। उन्हें खाद उचित मूल्य पर एवं सब्सिडी देकर उचित दाम पर खाद मुहैया कराया गया। युवाओं के लिए रोजगार की व्यवस्था की जा रही है। जिस-जिस तरह से कोरोना काल में भी सरकार ने गरीबों के हित की ङ्क्षचता की है। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार ने गरीब जनता को राशन एवं स्वास्थ्य व्यवस्था की है। निशुल्क टीका उपलब्ध कराया गया है, इसे विपक्ष घबरा गया है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा, जिला महामंत्री मुकेश कुमार सिंह, आलोक कुमार ङ्क्षसह, जिला प्रवक्ता उज्जवल कुमार, जितेंद्र कुमार, बलराम, भोला, मंटू शर्मा सहित उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी