केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह का गया में 40 जगहों पर हुआ जोरदार स्वागत, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

गया-पटना मार्ग पर चाकंद बेला बाजार बिथो शरीफ कंडी नवादा समेत दूसरे दर्जनों जगहों पर अलग-अलग इलाके के जदयू नेताओं ने आरसीपी सिंह को फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया। गया जिला में मंत्री के स्वागत और अभिनंदन को लेकर 40 प्वाइंट स्थल निर्धारित किए गए हैं।

By Sumita JaiswalEdited By: Publish:Sat, 04 Sep 2021 05:12 PM (IST) Updated:Sat, 04 Sep 2021 05:12 PM (IST)
केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह का गया में 40 जगहों पर हुआ जोरदार स्वागत, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह
गया में आरसीपी सिंह का स्‍वागत करते जदयू नेता व कार्यकर्ता। जागरण फोटो।

गया, जागरण संवाददाता। भारत सरकार में केंद्रीय इस्पात मंत्री बनने के बाद पहली बार गया की धरती पर पहुंचे आरसीपी सिंह का भव्य स्वागत हुआ। वह शनिवार (चार अगस्‍त) को कार्यकर्ता संपर्क एवं आभार यात्रा पर पहुंचे थे। गया-जहानाबाद की सीमा पर जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह टिकारी के पूर्व विधायक अभय कुशवाहा ने अपने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ ढोल-नगाड़ा के साथ जोरदार अभिनंदन किया।

श्रीकुशवाहा ने सबसे पहले उन्हें पगड़ी पहनाई। इसके बाद सम्मान पूर्वक मंच पर लाकर फूलों के हार से बना हुआ भारत माता का नक्शा से अभिनंदन किया। मौके पर जदयू नेता अमित दांगी ने आरसीपी सिंह को बुके देकर स्वागत किया। इस दौरान हजारों समर्थक अपने चहेते नेता को माला पहनाने के लिए उत्साहित नजर आए। मंत्री आरसीपी सिंह ने जदयू के तमाम पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं का हाथ हिलाकर आभार प्रगट किया।

यहां से निकलकर केंद्रीय मंत्री का लंबा काफिला गया शहर की ओर बढ़ा। जहां गया-पटना मार्ग पर चाकंद, बेला बाजार, बिथो शरीफ, कंडी नवादा समेत दूसरे दर्जनों जगहों पर अलग-अलग इलाके के जदयू नेताओं ने आरसीपी सिंह को फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया। गया जिला में मंत्री के स्वागत और अभिनंदन को लेकर 40 प्वाइंट स्थल निर्धारित किए गए हैं। कंडी नवादा-बाइपास पर एमएलसी मनोरमा देवी, पूर्व एमएलसी अनुज सिंह, जदयू जिलाध्यक्ष द्वारिका प्रसाद समेत दूसरे नेता  केंद्रीय मंत्री के स्वागत को लेकर उत्सुक नजर आए। केंद्रीय मंत्री के स्वागत को लेकर जगह-जगह पार्टी नेता, कार्यकर्ता, महिलाएं, युवा फूलों की माला लेकर सड़कों के किनारे खड़े नजर आए। लोग सुबह से ही अपने नेता के पहुंचने का इंतजार कर रहे थे। गया शहर में जदयू के सीनियर नेता राजू वर्णवाल, विनोद कुमार, युवा के गौरव कुमार समेत दूसरे नेता भी अपने नेता के स्वागत को लेकर अपने निर्धारित जगह पर हैं।

आज संध्या 6 बजे विष्णुपद में  मंत्री का पूजा अर्चना का कार्यक्रम

गया शहर के पौराणिक विष्णुपद मंदिर में केंद्रीय मंत्री का संध्या छह बजे पूजा-अराधना का कार्यक्रम निर्धारित है। यहीं पर वह मीडिया से मुखातिब होंगे। साथ ही जदयू के तमाम कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे। यहां थोड़ी देर तक रूकने के बाद मंत्री का काफिला बोधगया की ओर बढ़ जाएगा। गया के बाद मंत्री आरसीपी सिंह औरंगाबाद की ओर निकल जाएंगे।

chat bot
आपका साथी