गया में विभिन्न सड़क दुर्घटना में बाइक सवार समेत दो की मौत

पहली घटना गया जिले के डोभी-चतरा सड़क मार्ग में पाठकबिगहा गांव के पास हुई। वहीं दूसरी घटना समेकित जांच चौकी डोभी पर गत देर रात्रि हुआ। जिसमें पैदल अपने घर लौट रहा भुरकुंडा निवासी सतीश कुमार अज्ञात वाहन के चपेट में आ गया। उसकी मौत घटनास्थल पर हो गई।

By Sumita JaiswalEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 11:05 AM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 11:05 AM (IST)
गया में विभिन्न सड़क दुर्घटना में बाइक सवार समेत दो की मौत
गया में सड़क हादसे में दो की मौत, सांकेतिक तस्‍वीर।

डोभी( गया), जागरण टीम। शुक्रवार की देर रात्रि  डोभी और बाराचट्टी थाना क्षेत्र में एक-एक ब्यक्ति की मौत सड़क दुर्घटना में हो गयी, वही एक ब्यक्ति घायल है। मृतक में एक बाइक सवार और एक पैदल यात्री शामिल है। घायल का इलाज जेपीएन अस्पताल गया में चल रहा है। पहली घटना डोभी-चतरा सड़क मार्ग में पाठकबिगहा गांव के पास हुआ। जिसमे लेम्बोगडा निवासी बिपिन मंडल अपने साले को ससुराल पहुंचाने जा रहा था। बिपिन मंडल बाराचट्टी थाना क्षेत्र के लेम्बोगडा निवासी है वही इसका साला श्रवण मंडल झारखंड के हंटरगंज थाना के गौसपुर गांव निवासी है। बिपिन अपनी बाइक से जा रहा था इसी बीच पाठकबिगहा के पास झारखंड की ओर से आ रही एक अज्ञात वाहन के बाइक सवार आ गया जिसमे बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बाइक के गिरने से बाइक चला रहा बिपिन मंड़ल के माथे में गहरा घाव हो गया जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर हो गया वही पीछे बैठा उसका साला श्रवण मंडल गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे स्थानीय लोगों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डोभी में भर्ती करवाया। जहां प्रभारी पदाधिकारी डॉ ऋषिकेश कुमार ने प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिये जेपीएन अस्पताल भेज दिया है। बिपिन के शव को डोभी पुलिस ने अपने कब्जे में लेते हुए शनिवार को पोस्टमार्डम हेतु मगध मेडिकल अस्पताल गया भेज दिया।

वहीं दूसरी घटना समेकित जांच चौकी डोभी पर शुक्रवार के देर रात्रि हुआ। जिसमें पैदल अपने घर लौट रहा भुरकुंडा निवासी सतीश कुमार अज्ञात वाहन के चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर हो गया। सतीश कुमार निजी कार्य से धर्मथान गया था जिसके बाद अपने घर लौट रहा था इसी बीच उत्पाद विभाग के कार्यालय के सामने अज्ञात वाहन के चपेट में आ गया। घटना के बाद नीमा पंचायत के मुखिया मालती देवी ने कबीर अंत्येष्टि योजना के अंतर्गत तीन हजार रुपया परिजनों को दिया। बाराचट्टी पुलिस को घटना की जानकारी दिया गया जिसके बाद शव को पुलिस ने उठाकर थाना ले गयी। शनिवार को परिजनों के आवेदन के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्डम हेतु मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल गया भेज दिया है।

chat bot
आपका साथी