बरात में शामिल होने के लिए रोहतास से कैमूर जा रहे थे दो भाई, बाइक नहर में गिरने से एक की मौत

रोहतास में शनिवार रात शादी में शामिल होने जाते समय बाइक दुर्घटनाग्रस्‍त हो गई। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से जख्‍मी हो गया। दोनों युवक आपस में चचेरे भाई थे।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 05:19 PM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 05:19 PM (IST)
बरात में शामिल होने के लिए रोहतास से कैमूर जा रहे थे दो भाई, बाइक नहर में गिरने से एक की मौत
इलाज के लिए अस्‍पताल में लाया गया युवक। जागरण

चेनारी (रोहतास), संवाद सूत्र। थाना क्षेत्र के कुडवा पुल के समीप शनिवार की रात नहर में बाइक पलटने से एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मृतक 25 वर्षीय प्रिंस कुमार उर्फ छोटन नोखा थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी अशोक साह का पुत्र था। हादसे में जख्‍मी सोनू कुमार को पीएचसी से सदर अस्‍पताल रेफर कर दिया गया। उसकी हालत गंंभीर बनी हुई है। 

बरात में शामिल होने जा रहे थे कैमूर 

थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि अस्पताल पहुंचे घायल युवक के पिता बबन साह के अनुसार उनका भतीजा प्रिंस कुमार व पुत्र सोनू अपने गांव से एक बरात में शामिल हो जा रहा था। सोन उच्चस्तरीय नहर के रास्ते बाइक से कैमूर जिले के सबार थानांतर्गत मझियांव गांव में नरेश साह के घर जाना था। थानाध्यक्ष ने बताया कि रात में बाइक कुडवा पुल के समीप तीखा मोड़ होने से असंतुलित होकर नहर में जा गिरी। 

तीखा मोड़ होने की वजह से नहर में जा गिरी बाइक 

बाइक की रफ्तार तेज होने के कारण प्रिंस की मौत घटनास्‍थल पर ही हो गई जबकि सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। स्‍थानीय लोगों को टक्‍कर की तेज आवाज सुनाई दी तो वे दौड़े। दोनों को बाहर निकाला। इसकी सूचना पुलिस को दी। इस बीच दोनों को पीएचसी पहुंचाया। वहां प्रिंस को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि प्राथमिक उपचार के बाद सोनू को सासाराम सदर अस्‍पताल रेफर कर दिया गया। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण (Postmortem) के लिए भेज दिया गया। क्षतिग्रस्त बाइक को पुलिस ने जब्‍त कर ली है। रविवार को पोस्‍टमार्टम के बाद सोनू का शव पहुंचते की परिवालों की चित्‍कार से माहौल गमगीन हो गया। लोगों का कहना था कि वे बरात में शामिल होने जा रहे थे लेकिन रास्‍ते में मौत खड़ी थी। उसके चचेरे भाई की सलामती की प्रार्थना लोग कर रहे हैं। 

chat bot
आपका साथी