बीस किग्रा तरल अफीम बरामद, चार नामजद

थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती नारे गांव से पुलिस ने 20 किग्रा मादक पदार्थ तरल अफीम बरामद की जो प्लास्टिक के डब्बे में पैक था। प्रशिक्षु आइपीएस सह थानाध्यक्ष स्वर्ण प्रभात व एसएसबी के इंस्पेक्टर विकास कुमार व जवानों ने संयुक्त रूप से छापेमारी की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 20 Apr 2019 10:59 PM (IST) Updated:Sun, 21 Apr 2019 06:26 AM (IST)
बीस किग्रा तरल अफीम बरामद, चार नामजद
बीस किग्रा तरल अफीम बरामद, चार नामजद

गया । थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती नारे गांव से पुलिस ने 20 किग्रा मादक पदार्थ तरल अफीम बरामद की, जो प्लास्टिक के डब्बे में पैक था। प्रशिक्षु आइपीएस सह थानाध्यक्ष स्वर्ण प्रभात व एसएसबी के इंस्पेक्टर विकास कुमार व जवानों ने संयुक्त रूप से छापेमारी की।

थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि नारे गाव मे काफी मात्रा मे तरल अफीम तैयार कर डब्बे में रखा गया है। कुछ दिनों बाद माफियाओं के हाथों बेचा जाएगा। सूचना पर शुभम सिंह भोकता, बालदेव सिंह भोकता, कैलाश सिंह भोकता मेहान सिंह भोकता के घर में छापेमारी कर तरल अफीम बरामद किया गया। हालांकि, घर से उपरोक्त लोग फरार थे। उक्त लोगों को नामजद आरोपित करते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई है।

chat bot
आपका साथी