Gaya: पति गया बंगलुरू इधर ससुरालवाले करने लगे प्रताड़ि‍त, तंग आ विवाहिता ने उठाया यह कदम

पति के परदेस जाने के बाद विवाहिता को ससुरालवाले प्रताड‍़‍ित कर रहे थे। प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना बोधगया थाना क्षेत्र की है। इस मामले में सास-ससुर समेत अन्‍य पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 04:35 PM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 04:35 PM (IST)
Gaya: पति गया बंगलुरू इधर ससुरालवाले करने लगे प्रताड़ि‍त, तंग आ विवाहिता ने उठाया यह कदम
बोधगया में फांसी लगाकर विवाहिता ने दी जान। प्रतीकात्‍मक फोटो

बोधगया, संवाद सूत्र। ससुराल में शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर एक विवाहिता ने अपना जीवन समाप्‍त कर लिया। घटना बोधगया थाना क्षेत्र के टीका बिगहा मुहल्ले की है। यहां शनिवार की  रात एक विवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। रविवार की अल सुबह जानकारी के बाद कमरे में फंदा से लटका युवती का शव पुलिस ने बरामद किया। उसे पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल भेज दिया। मृतका की पहचान बोधगया के भगवानपुर निवासी ग्‍यास अंसारी की पुत्री 20 वर्षीय सबरीनपरवीन उर्फ बबली के रूप में की गई है। लड़की के पिता ने मामले में मृतका के ससुर मो अख्तर, सास इशरत खातून समेत शमशेर अंसारी, राजा अंसारी व इरशाद अंसारी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।

दो वर्ष पूर्व हुआ था निकाह 

प्राथमिकी में कहा गया है कि वर्ष 2019 में सबरीन का निकाह भागलपुर निवासी मो अख्तर उर्फ बंडा के बेटे नवाब अंसारी के साथ हुआ था। निकाह के बाद से ससुरालवाले उसे प्रताड़‍ित करने लगे। रोज-रोज की प्रताड़ना से आजिज होकर उनकी पुत्री अपने पति के साथ करीब छह महीने पूर्व टीका बिगहा में एक किराये के मकान में रहने लगी। लेकिन इसके बाद भी ससुराल वाले प्रताड़‍ित करते रहे। कुछ दिन पहले सबरीन का शौहर नवाब अंसारी नौकरी करने बंगलुरू चला गया। 

पति के बंगलुरू जाने के बाद भी जारी रही प्रताड़ना  

इसके बाद भी सबरीन के ससुराल वाले उसे लगातार धमकी दे रहे थे। इसकारण वह काफी परेशान रहती थी। इस प्रताड़ना से तंग आकर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।आज सुबह जानकारी मिलने पर आए तो बेटी का शव देखा।  बोधगया थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मितेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवारवालोंं को  सौंप दिया गया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर छानबीन कर रही है। इधर सबरीन की मौत से परिवार में मातम पसर गया है। स्‍‍‍वजनों के विलाप से माहौल गमगीन हो गया है। घटना की सूचना सबरीन के पति को भी दे दी गई है। 

chat bot
आपका साथी