किरानी घाट मार्ग पर रोज जाम से परेशानी

गया शहर में जाम की समस्या के निराकरण के लिए कोई इंतजाम नहीं है। यही हाल शहर के मानपुर सिक्स लेन पुल किरानी घाट मार्ग का है। लोगों के मुताबिक शहर में फ्लाईओवर नहीं होने के कारण यहां अक्सर जाम लग जाता है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Jul 2021 11:12 PM (IST) Updated:Wed, 21 Jul 2021 11:12 PM (IST)
किरानी घाट मार्ग पर रोज जाम से परेशानी
किरानी घाट मार्ग पर रोज जाम से परेशानी

गया : शहर में जाम की समस्या के निराकरण के लिए कोई इंतजाम नहीं है। यही, हाल शहर के मानपुर सिक्स लेन पुल किरानी घाट मार्ग का है। लोगों के मुताबिक शहर में फ्लाईओवर नहीं होने के कारण यहां अक्सर जाम लग जाता है। यहां पर चारों ओर से सड़कों के मिलान से हर रोज सुबह से शाम तक घंटों जाम की समस्या बनी रहती है। इससे लोगों को आवागमन में काफी समस्या होती है। शहर की सड़कों के किनारों पर बेतरतीब तरीके से खडे़ वाहनों और फुटपाथी दुकानदारों के कारण भी समस्या गंभीर होती जा रही है। खासकर स्कूलों की छुट्टी के दौरान स्कूली बसें भी जाम में फंस जाती हैं। इससे बच्चों को घर पहुंचने में देर होती है।

मानपुर से शहर आने वाले और शहर से मानपुर की ओर जाने वाले कामकाजी लोगों को समय पर कार्यालय या बाजार में खरीदारी करने वालों को हर दिन इससे गुजरना पड़ता है। इसी प्रकार की समस्या से लोग हर दिन गुजरने को मजबूर हैं। पुलिस प्रशासन की तरफ से ट्रैफिक पुलिस की तैनाती भी की गई है लेकिन जब जाम लगता है तो वाहनों को पास कराने में पसीना छूट जाता है। जाम की समस्या से राहगीरों को निजात दिलाने के लिए पुलिस प्रशासन की तरफ से प्रयास करने के बाद भी समस्या जस की तस बन जाती है। जाम की समस्या से राहगीरों को निजात दिलाने के लिए शहर की सड़कों को चौड़ी एवं फ्लाईओवर बनाने की जरूरत है। तब ही लोगों को जाम की समस्या से निजात मिलेगी।

-------

किरानी घाट के पास चौतरफा सड़कों का होता है मिलान

शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए किरानी घाट के पास सड़कों का मिलान होता है। शहर में बढ़ती आबादी और सड़कों पर वाहनों की तादाद काफी ज्यादा बढ़ जाने से हर दिन जाम की समस्या बढ़ रही है। इसी मार्ग से गया-पटना मार्ग पंचायती अखाड़ा, दुखहरणी मंदिर मार्ग, रीभर साइड, सराय रोड, लालबहादुर शास्त्री रोड से छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन दिन-रात होते रहता है। इन सभी रूटों से होकर मानपुर सिक्स लेन पुल से वजीरगंज, नवादा, राजगीर, बिहारशरीफ आदि के लिए हजारों वाहन गुजरते हैं। यह एक बड़ी आबादी वाला शहर है।

--------------

फ्लाईओवर ही जाम की समस्या कर सकता है दूर

शहर में बढ़ती आबादी और सड़कों पर वाहनों की तादाद काफी ज्यादा बढ़ जाने से हर दिन जाम की समस्या बढ़ रही है। लेकिन, फ्लाईओवर के लिए शहर की जरूरत पर कोई ठोस प्रयास जनप्रतिनिधियों के द्वारा नहीं किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी