टक्‍कर के बाद पलट गया ट्रैक्‍टर, चालक समेत दो गंभीर रूप से जख्‍मी, फोरलेन पर किससे हुई भिड़ंत, पता नहीं

जिले के चेनारी थाना थाना अंतर्गत एनएच 2 हाईवे पर के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से एक टेलर समेत ट्रैक्टर मंगलवार की अहले सुबह पलट गई। इस घटना में ट्रैक्टर चालक व उसपर सवार एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

By Prashant KumarEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 10:49 AM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 10:49 AM (IST)
टक्‍कर के बाद पलट गया ट्रैक्‍टर, चालक समेत दो गंभीर रूप से जख्‍मी, फोरलेन पर किससे हुई भिड़ंत, पता नहीं
दुर्घटना के बाद फोरलेन पर पलटा ट्रैक्‍टर। जागरण।

जागरण संवाददाता, सासाराम। जिले के चेनारी थाना थाना अंतर्गत एनएच 2 हाईवे पर  के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से  एक  टेलर समेत  ट्रैक्टर मंगलवार  की अहले सुबह  पलट गई। इस घटना में  ट्रैक्टर चालक  व  उसपर सवार  एक अन्य युवक  गंभीर रूप से  घायल हो गया।

सड़क पर  ट्रैक्टर के  पलट जाने से  कुछ देर के लिए  फोरलेन की एक लेन में सड़क यातायात भी प्रभावित हो गया। घटना की सूचना पर  मौके पर पहुंची  एनएचआई  की टीम ने एंबुलेंस के माध्यम से दोनों गंभीर रूप से घायल  युवकों को इलाज के लिए  सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया है। जानकारी के अनुसार  घायल हुए  दोनों युवक रोहतास जिला के नोखा थाना क्षेत्र  के सिसरित गांव के रहने वाले हैं।

एनएचएआइ टीम के सदस्य कामेश्वर राम ने बताया कि घायल युवकों में एक की पहचान रामप्रवेश यादव और दूसरे की पहचान कृष्णा  यादव के रूप में की गई है। दोनों को सदर अस्पताल सासाराम में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना के बाद  क्रेन के माध्यम से सड़क पर गिरे ट्रैक्टर और टेलर को हटाकर सड़क यातायात को सुचारू कर दिया गया है। बताया जाता है कि ट्रैक्टर सासाराम से कुदरा के तरफ जा रही थी।

chat bot
आपका साथी