सड़क किनारे खड़ी महिला को ट्रैक्टर ने कुचला, मौके पर हुई मौत, हादसे में युवती गंभीर रूप से घायल

टंडवा थाना के टंडवा-हरिहरगंज पथ पर हरिहर उर्दाना के समीप मंगलवार की देर शाम बालू लदे ट्रैक्टर से कुचलकर एक महिला की मौत हो गई। जबकि एक लड़की गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं गांव के ही लड़की खुशबू कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गया।

By Prashant KumarEdited By: Publish:Wed, 03 Mar 2021 05:08 PM (IST) Updated:Wed, 03 Mar 2021 05:08 PM (IST)
सड़क किनारे खड़ी महिला को ट्रैक्टर ने कुचला, मौके पर हुई मौत, हादसे में युवती गंभीर रूप से घायल
सड़क पर बैठे दुर्घटना से आक्रोशित लोग। जागरण।

संवाद सूत्र, नवीनगर (औरंगाबाद)। टंडवा थाना के टंडवा-हरिहरगंज पथ पर हरिहर उर्दाना के समीप मंगलवार की देर शाम बालू लदे ट्रैक्टर से कुचलकर एक महिला की मौत हो गई। जबकि एक लड़की गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान हरिहर उर्दाना गांव निवासी श्रीमेहता की 65 वर्षीय पत्नी रामकली देवी की के रूप में हुई है।

वहीं गांव के ही लड़की खुशबू कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गया। इधर घटना की सूचना मिलते ही आनन-फानन में स्वजन मौके पर पहुंचे। उसके बाद जीवित समझ महिला को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद स्जवनों का रो-रोकर बुरा हाल था। इधर घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर घटना स्थल पर ही छोड़कर फरार हो गया।

ग्रामीणों ने दुर्घटना की सूचना टंडवा थाना को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर टंडवा थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह दलबल के साथ पहुंचे। सबसे पहले शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लिए सदर अस्पताल भेजा। फिर दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को जब्त कर थाना भेजा। वहीं गंभीर रूप से घायल खुशबू कुमारी को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

इस संबंध थानाध्यक्ष ने बताया कि मृत महिला रामकली देवी और लड़की खुशबू कुमारी सड़क किनारे खड़ी थी। इसी बीच अनियंत्रित गति से आ रहे ट्रैक्टर ने दोनों को कुचल दिया। जिसमें महिला की मौत हो गई। बताया कि ट्रैक्टर महिला व लड़की को कुचलते हुए एक घर में जा घुसा। मृतक के पति श्रीमेहता ने थाने में ट्रैक्टर चालक बसंत राम एवं मालिक पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दर्ज प्राथमिकी के आधार पर चालक व मालिक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

chat bot
आपका साथी