टिकारी नगर पंचायत ने राज्यभर में पाया दूसरा स्थान

गया। देश भर में हुई स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में टिकारी नगर पंचायत ने अपनी रैंकिग में सुधार लाते हुए राज्य भर में दूसरा स्थान पाया है। वहीं देश भर की रैंकिग में 189वां स्थान मिला है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Nov 2021 11:15 PM (IST) Updated:Sun, 21 Nov 2021 11:15 PM (IST)
टिकारी नगर पंचायत ने राज्यभर में पाया दूसरा स्थान
टिकारी नगर पंचायत ने राज्यभर में पाया दूसरा स्थान

गया। देश भर में हुई स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में टिकारी नगर पंचायत ने अपनी रैंकिग में सुधार लाते हुए राज्य भर में दूसरा स्थान पाया है। वहीं देश भर की रैंकिग में 189वां स्थान मिला है। उक्त रैंकिग 25 हजार से नीचे आबादी वाले शहरों की कैटेगरी में दी गई। टिकारी नगर पंचायत के सिटी मैनेजर त्रिपुरारी शरण ने बताया कि विगत वर्ष से इस वर्ष काफी बेहतर हुआ है। विभिन्न मापदंडों पर नागरिकों से ली गई फीडबैक व नगर पंचायत के विभिन्न विकास योजनाओं पर स्वच्छ सर्वेक्षण समिति द्वारा छह हजार अंक में टिकारी को 1869 अंक दिया। स्वच्छ सर्वेक्षण चार से 31 जनवरी तक चला था। इस दौरान 57 इंडिकेटर्स पर डेटा इकट्ठा किया गया था, इनमें से 40 सर्विस लेवल प्रोग्रेस, नौ डायरेक्ट आब्जर्वेशन और आठ सिटीजन फीडबैक पर आधारित इंडिकेटर्स शामिल रहे। पूर्वी क्षेत्र की जोनल रैंकिग में 25 हजार से कम आबादी वाले नगर निकाय में टिकारी ने बेहतर प्रदर्शन किया है। विगत वर्ष राज्य भर में टिकारी को 15वां स्थान मिला था। जानकारी हो कि मधुबनी जिला के घोघरडीहा नगर पंचायत ने 2004 अंक लाकर राज्य भर में पहला स्थान व देश भर में 180 रैंक प्राप्त किया है। नगर का बढ़ गया दायरा

टिकारी नगर पंचायत को नगर परिषद का दर्जा दिया गया है। नगर परिषद बनाये जाने के बाद आसपास के कई जगह को शामिल किया गया है। क्षेत्र बड़ा हो जाने के कारण नगर परिषद प्रशासन के सामने स्वच्छता सर्वेक्षण में जगह बनाये रखने की चुनौती होगी। नप प्रशासन को नये क्षेत्रों में विकास के कई कार्य करने होंगे जिससे नागरिक सुविधा बहाल हो सके।

chat bot
आपका साथी