तफरीह कर लौट रहे थे कैमूर के तीन युवक, बेकाबू होकर दुर्गावती नहर में पलट गई कार, हालत गंभीर

स्थानीय थाना क्षेत्र के बहदुरा गांव के समीप एक कार बेकाबू होकर दुर्गावती मुख्य नहर में जा गिरी। उसमें सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक इलाज के बाद दो घायलों को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 10:39 AM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 10:39 AM (IST)
तफरीह कर लौट रहे थे कैमूर के तीन युवक, बेकाबू होकर दुर्गावती नहर में पलट गई कार, हालत गंभीर
कैमूर में सड़क हादसे में तीन युवक घायल। सांकेतिक तस्‍वीर

मोहनियां (कैमूर),  संवाद सहयोगी। स्थानीय थाना क्षेत्र के बहदुरा गांव के समीप एक कार बेकाबू होकर दुर्गावती मुख्य नहर में जा गिरी। उसमें सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक इलाज के बाद दो घायलों को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्टेशन रोड मोहनियां निवासी कृष्णा सिंह के पुत्र प्रिंस यादव (21), सोहन माली के पुत्र ऋषि कुमार (22), लालजी तिवारी के पुत्र अरुण कुमार (20) सोमवार को कार में सवार थे। प्रिंस एवं ऋषि कुमार को गंभीर चोटें आईं।  

कार से घूमने गए थे, लौटते समय हुआ हादसा 

बताया गया कि ये तीनों युवक कार में सवार होकर पसपिपरा गांव की तरफ गए थे। वहां से लोग मोहनियां वापस लौट रहे थे। इसी दौरान बहदुरा गांव के समीप अनियंत्रित होकर दुर्गावती मुख्य नहर में कार पलट गई। कार पलटते देख ग्रामीण दौड़ पड़े। कार में से उक्त युवकों को बाहर निकाला। तीनों गंभीर रूप से घायल थे। इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल मोहनियां पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद प्रिंस यादव एवं ऋषि कुमार को रेफर कर दिया गया। उन्‍हें गंभीर चोटें आई थीं। लोगों का कहना था कि संयोग था कि इतने उपर से गिरने के बाद भी तीनों की जान बची रह गई।  

ताराचंडी धाम से लौट रही महिला बाइक के धक्के से घायल 

कुदरा - चेनारी पथ के उद्गम स्थल सकरी मोड़ पर बाइक के धक्के से एक चालीस वर्षीया महिला घायल हो गई। घायल महिला स्थानीय थाना क्षेत्र के मुजियां गांव के सत्येंद्र राम की पत्नी बताई जाती है। गांव के निवासी बीडीसी सदस्य प्रतिनिधि उमाशंकर राम ने बताया कि रोहतास जिला के प्रसिद्ध ताराचंडी धाम से दर्शन कर महिला अपने पति के साथ घर लौट रही थीं। सकरी मोड़ पर बस से उतरने के बाद सड़क पार करने के दौरान दुर्घटना की शिकार हो गईं। उसके बाद निजी अस्पताल में ले जाकर उनका इलाज कराया गया।

chat bot
आपका साथी