Bhabhua chunav result: भगवानपुर में तीन मुखिया ने बचाई कुर्सी, पांच में नए चेहरे, पहाड़ियां में मुखिया का चुनाव हो गया था रद
पहाड़ियां पंचायत में मुखिया पद का चुनाव रद कर दिया गया है। क्योंकि चुनाव से ठीक दो दिन पूर्व एक महिला प्रत्याशी का निधन हो गया। इसके चलते ही इस पंचायत में मुखिया का चुनाव नहीं हुआ था। अन्य पंचायतों का परिणाम जानें।
संवाद सहयोगी, मोहनियां: मोहनियां नगर के बाजार समिति में बुधवार को हुई मतगणना के बाद भगवानपुर प्रखंड के आठ पंचायतों में मुखिया निर्वाचित घोषित कर दिए गए। इसमें तीन पंचायतों में पुराने मुखिया अपनी कुर्सी बचाने में सफल रहे। जबकि पांच पंचायतों में नए चेहरे मुखिया बने। हालांकि भगवानपुर प्रखंड में नौ पंचायत हैं। इसमें पहाड़ियां पंचायत में मुखिया पद का चुनाव रद कर दिया गया है। क्योंकि चुनाव से ठीक दो दिन पूर्व एक महिला प्रत्याशी का निधन हो गया। इसके चलते इस पंचायत में मुखिया का चुनाव नहीं हुआ।
कुछ ने सात सौ से तो कुछ ने पांच सौ मतों से जीत हासिल की
जिन तीन पंचायतों में मुखिया ने अपनी कुर्सी बचाई है उनमें सरैयां पंचायत के उमेश दुबे, कसेर पंचायत में प्रियंका देवी व मोकरम पंचायत में अमरेंद्र प्रताप सिंह हैं। इसमें अमरेंद्र प्रताप सिंह की पत्नी 2011 में मुखिया बनी थी। यानी अमरेंद्र प्रताप सिंह व उनकी पत्नी के हाथ में मोकरम पंचायत की कमान तीन बार से मिल रही है। वहीं भगवानपुर प्रखंड के आठ पंचायतों में जीतने वाले प्रत्याशियाें में कुछ ने सात सौ से तो कुछ ने पांच सौ मतों से जीत हासिल की है। जबकि कुछ मुखिया ने दो-तीन सौ मतों से जीत हासिल की है।
भगवानपुर प्रखंड के मुखिया पद का परिणाम
रामगढ़-अनीता देवी-1733-
रेंगन देवी-1070
सरैयां-उमेश दुबे-937- धिरेन्द्र प्रसाद सिंह-652
पढ़ौती-उषा देवी-1276- काजल सिंह-1093 कसेर-प्रियंका देवी-1690- सरोजा देवी-1468
भगवानपुर-उपेन्द्र पांडेय-1406- धर्मेन्द्र कुमार सिंह-935
टोड़ी-कमलेश शर्मा-1587- दीपक कुमार प्रजापति-1006
मोकरम-अमरेंद्र प्रताप सिंह-1577-सीताराम दूबे-1219
जैतपुर कला-बुधा देवी-2013-सिपाही पासवान-1151