गया में डीएम आवास के पास लूटपाट करनेवाले तीन बदमाश गिरफ्तार, पहाड़ पर भी पुलिस की छापेमारी

गया के रामपुर थाने की पुलिस ने शुक्रवार को अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की। इस दौरान लूटपाट करने वाले तीन बदमाशों को पकड़ा गया। वहीं पहाड़ी क्षेत्र में भी पुलिस ने छापेमारी की। हालांकि वहां से कुछ बरामद नहीं हो सका।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 07:56 PM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 07:56 PM (IST)
गया में डीएम आवास के पास लूटपाट करनेवाले तीन बदमाश गिरफ्तार, पहाड़ पर भी पुलिस की छापेमारी
गया में लूटपाट के तीन आरोपित गिरफ्तार। जागरण

गया, जागरण संवाददाता। रामपुर थाना की पुलिस ने तीन आरोपितों को गुरुवार की रात धर दबोचा। ये तीनों डीएम आवास के समीप बीते मंगलवार को लूटपाट कांड को अंजाम में शामिल थे। ऑटो रिक्शा पर सवार पांच बदमाशों ने डीएम आवास के पास सुदर्शन प्रसाद से 20 हजार रुपये छीन लिए थे। रामपुर थाना में पीडि़त ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। रामपुर थानाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि बीते दिनों डीएम आवास के पास हुई घटना के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक ने एसआईटी गठित की थी।

एसएसपी ने गठित की थी एसआइटी 

टीम में नगर पुलिस उपाधीक्षक राज कुमार साह, रामपुर थानाध्यक्ष एवं पुलिस अवर निरीक्षक अरविंद किशोर को शामिल थे। टीम द्वारा की गई कार्रवाई में गुरुवार की शाम को तीन आरोपितों को अलग-अलग स्थानों पर छापामारी कर पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपितों में बुनियादगंज थाना क्षेत्र के मानपुर पेहानी नई मदरसा निवासी मो.मुख्तार अंसारी उर्फ कैला, कोतवाली थाना क्षेत्र मुरारपुर मोहल्ला निवासी मो.नौशाद उर्फ डाॅलर एवं बुनियादगंज थाना क्षेत्र के राहुल कुमार शामिल है। पूछताछ के बाद तीन आरोपितों को जेल भेज दिया गया। इन अपरा‍धियों ने पुलिस को दो अन्य साथियों का नाम भी बताया है। इसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

पहाड़ी क्षेत्र में स्‍वान दस्‍ते के साथ छापेमारी 

थाना क्षेत्र के पहाड़ की शिखर और तलहटी में स्वान दस्ता के साथ छापामारी की। हालांकि पुलिस को सफलता नहीं मिली। थानाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि स्वान दस्ता के साथ पुलिस पदाधिकारी, महिला व पुरुषजवान छापेमारी में शामिल थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि भैरो स्थान पहाड़, सिंगरा स्थान पहाड़, महादिलत बस्ती, पुलिस लाइन पहाड़, चंदौती मूसहरी टोली सहित तीन किलोमीटर तक छापामारी की गई। भैरो स्थान, सिंगरा स्थान एवं पुलिस लाइन पहाड़ पर चढ़ने में पुलिस को काफी मशक्त करनी पड़ी। पहाड़ पर चढ़ने में असुविधा भी हुई। पहाड़ पर रहे लोगों के घरों की तलाशी ली गई। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। प्रतिबंधित समान के बिक्री के बारे में गहनता से पूछताछ की गई।   

chat bot
आपका साथी