तीन अवैध आरा मिल की गईं सील

औरंगाबाद। नवीनगर थाना क्षेत्र के तेतरिया मोड़ एवं नाउर में गुरुवार को डीएफओ तेजस कुमार के निर्देश पर वन विभाग के अधिकारियों ने कार्रवाई कर तीन अवैध आरा मिल को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान लकड़ी एवं अन्य उपस्कर जेसीबी मशीन से उखाड़ कर महाराजगंज वन प्रक्षेत्र के यार्ड में रखा गया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 11:20 PM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 11:20 PM (IST)
तीन अवैध आरा मिल की गईं सील
तीन अवैध आरा मिल की गईं सील

औरंगाबाद। नवीनगर थाना क्षेत्र के तेतरिया मोड़ एवं नाउर में गुरुवार को डीएफओ तेजस कुमार के निर्देश पर वन विभाग के अधिकारियों ने कार्रवाई कर तीन अवैध आरा मिल को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान लकड़ी एवं अन्य उपस्कर जेसीबी मशीन से उखाड़ कर महाराजगंज वन प्रक्षेत्र के यार्ड में रखा गया है। रेंजर राजेंद्र प्रसाद निराला एवं मदनपुर से पहुंचे वन विभाग के अधिकारी बैजनाथ सिंह, शंकर मिश्रा एवं नवीनगर थाना के एएसआई संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में महिला वनरक्षी के सहयोग से वन विभाग के अधिकारियों ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, वर्षों से इन क्षेत्रों में अवैध आरा मिल संचालकों के द्वारा जंगल से हरे व कीमती पेड़ काटकर खपाया जाता था। इस कार्य में बड़े पैमाने पर लकड़ी तस्कर एवं कारोबार जुड़े हैं। अवैध आरा मिल संचालकों को छापेमारी की खबर पहले ही लग चुकी थी। जिसके बाद आरा मिल संचालकों के द्वारा मशीनों को खोलकर छिपा दिया गया था। कार्रवाई के दौरान अवैध लकड़ी तस्कर एवं अवैध आरा मिल संचालकों ने विरोध जताया गया फिर भी कार्रवाई की गई। डीएफओ के निर्देश पर वन विभाग के द्वारा की गई बड़ी कार्रवाई से अवैध आरा मील संचालक एवं अवैध लकड़ी का कारोबार करने वालों में दहशत है। दो माह पूर्व भी की गई थी कार्रवाई

दो माह पूर्व टंडवा थाना क्षेत्र के बेला खपरमंडा एवं मेहंदी पर डीएफओ तेजस कुमार के नेतृत्व में अवैध आरा मिलों पर बड़ी कार्रवाई की गई थी। डीएफओ के नेतृत्व में चार अवैध आरा मीलों को सील किया गया था। तस्करों की कट रही थी चांदी

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कुछ वर्ष पूर्व वन विभाग के अधिकारी एवं नबीनगर के सीओ के द्वारा दर्जनों अवैध आरा मिलों को सील किया गया था, लेकिन कुछ दिन बाद ही सब कुछ सामान्य हो गया। साथ ही पहले से अधिक अवैध आरा मिलों का संचालन एवं लकड़ी की तस्करी होने लगी। वन विभाग के अधिकारियों के सहयोग से ही अवैध आरा मिल संचालक एवं लकड़ी की तस्करी करने वालों की चांदी कट रही थी। लगातार चलता रहेगा छापेमारी अभियान

तेतरिया नर्सरी के प्रभारी समीर कुमार ने बताया कि तेतरिया मोड़ पर दो नाउर में एक अवैध आरा मिल को सील किया गया है। बताया कि अवैध आरा मिलों के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलता रहेगा। उन्होंने बताया कि डीएम के निर्देश पर प्रखंड के सभी इलाकों में लगातार छापेमारी की जा रही है। छापेमारी अभियान में मदनपुर के बैजनाथ सिंह, शंकर मिश्रा, महाराजगंज वन प्रक्षेत्र के रेंज ऑफिसर राजेंद्र प्रसाद निराला, तेतरिया नर्सरी के प्रभारी वनरक्षी समीर कुमार, नवीनगर थाना के एएसआई संतोष कुमार सिंह समेत महिला वनरक्षी शामिल थीं।

chat bot
आपका साथी