भीषण अगलगी में हजारों का नुकसान

गया। वजीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत् महुगाईन के एक खलिहान में बुधवार की दोपहर अचानक आग लग गई जिससे खलिहान में लगा ट्रैक्टर सहित चार सौ बोझा गेहुं सौ बोझा राहड़ एवं चालीस हजार नेवारी जलकर राख हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 12:18 AM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 12:18 AM (IST)
भीषण अगलगी में हजारों का नुकसान
भीषण अगलगी में हजारों का नुकसान

गया। वजीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत् महुगाईन के एक खलिहान में बुधवार की दोपहर अचानक आग लग गई, जिससे खलिहान में लगा ट्रैक्टर सहित चार सौ बोझा गेहुं, सौ बोझा राहड़ एवं चालीस हजार नेवारी जलकर राख हो गया। पीड़ित किसान भोला यादव के पुत्र मनोज कुमार ने बताया कि खलिहान में अचानक आग लग गई, देखते हीं देखते आग चारो तरफ फैल गई, जबतक आसपास के ग्रामीण जुटते और पानी का इंतजाम होता तब तक बीस बिगहे की फसल जलकर राख हो गयी।

संवाद सूत्र, बोधगया:

मगध यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र के शिवराजपुर गांव के खलिहान में बुधवार की दोपहर अचानक शार्ट सर्किट होने से नेवारी पुंज में आग लग गयी। अगलगी की घटना में खलिहान में अलग-अलग तीन किसान का रखा लगभग 20 हजार नेवारी खाक हो गया। अगलगी में किसान दिनेश यादव का 13 हजार, महेश्वर यादव का 5 हजार व रामाधार यादव का ढाई हजार नेवारी जलकर खाक हो गया। संवाद सूत्र, बेलागंज :

बुधवार की सुबह नगर प्रखंड के शाहबाजपुर गांव में एक किसान के खलिहान में लगे भीषण आग में नेवारी का पिज, गेहूं का बोझा सहित काफी मात्रा में गेहूं का भूसा जलकर राख हो गया। घटना के संबंध में पीड़ित किसान ओमप्रकाश कुमार ने बताया कि बिजली के तार में हुए शॉट सर्किट से निकली चिनगारी से खलिहान में 26 हजार नेवारी का पींज, सौ से अधिक बोझा गेंहू एवं काफी मात्रा में गेहूं का भूसा जलकर राख हो गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पीड़ित किसान ने बताया कि घटना की जानकारी स्थानीय थाना एवं अंचलाधिकारी को दी गई है।

chat bot
आपका साथी