इस बार करवा चौथ पर बन रहा शुभ संयोग, यहां देखें पूजा का मुहूर्त

इस बार करवा चौथ पर शुभ संयोग बन रहा है। कई सालों बाद इस वर्ष करवा चौथ का व्रत 24 अक्टूबर दिन रविवार को पड़ रहा है। जानिए इस दिन का शुभ संयोग पूजा का महत्‍व और शुभ मुहूर्त ।

By Sumita JaiswalEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 03:09 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 03:09 PM (IST)
इस बार करवा चौथ पर बन रहा शुभ संयोग, यहां देखें पूजा का मुहूर्त
करवा चौथ का व्रत 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा। सांकेतिक तस्‍वीर।

भभुआ, संवाद सहयाेगी।  महिलाएं करवा चौथ का व्रत 24 अक्टूबर को रखेंगी। इस बार करवा चौथ पर शुभ संयोग बन रहा है। करवा चौथ कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि, रविवार को पड़ रहा है।  करवा चौथ का व्रत महिलाएं पति की लंबी उम्र व परिवार के सुख-समृद्धि के लिए करती हैं। त्‍योहार के लिए अभी से ही बाजारों में खरीदारी शुरू हो गई है। 

करवा चौथ पर बन रहे शुभ योग

महिलाओं के द्वारा पति की लंबी उम्र की कामना के साथ रखा जाने वाला करवा चौथ पर इस बार कई अच्छे संयोग बन रहे हैं। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 24 अक्टूबर को  रविवार को पड़ रही है। ऐसे में कार्यालय जाने वाली महिलाओं को भी राहत मिलने वाली है। खास बात यह है कि पांच साल बाद फिर इस करवा चौथ पर शुभ योग बन रहा है। करवा चौथ पर इस बार रोहिणी नक्षत्र में पूजन होगा तो वहीं रविवार का दिन होने की वजह से भी व्रती महिलाओं को सूर्यदेव का आशीर्वाद प्राप्त होगा। खास तौर पर सुहागिनों के लिए यह करवा चौथ अखंड सौभाग्य देने वाला होगा। करवा चौथ के दिन गौरी गणेश का पूजन किया जाता है। इस दिन करवे में जल भरकर कथा सुनी जाती है। महिलाएं सुबह सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक निर्जला व्रत रखती हैं और चंद्र दर्शन के बाद व्रत खोलती हैं। इस दिन पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 7.52 बजे से आरंभ होगा।

सज गईं दुकानें

करवा चौथ को लेकर बाजार में दुकानें भी सज गई हैं। दुकानों पर कलश, चलनी, करवा चौथ कथा की पुस्तक, करवा के अलावा सुहागिनों के श्रृंगार के सामान दुकानों में रखे गए हैं। महिलाओं ने अभी से करवा चौथ को लेकर बाजारों में खरीदारी शुरू कर दी है। वहीं बाजारों में भी खूब चहल-पहल दिखाई दे रही है। कोरोना के बाद बाजार खुलने के बाद इस बार करवा चौथ पर भी खूब रौनक दिख रही है।

chat bot
आपका साथी