कैमूर पुलिस को चोर गिरोह ने दिया खुला चैलेंज, थाने के बाहर खड़ी बाइक को लेकर भागे

कैमूर में पुलिस वालों को चोर गिरोह ने खुली चुनौती दे डाली है। जिले के चैनपुर में थाने के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया है। इस घटना के बाद पुलिस भी सन्न है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद अब पुलिस जांच में जुट गई है।

By Rahul KumarEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 12:00 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 12:00 PM (IST)
कैमूर पुलिस को चोर गिरोह ने दिया खुला चैलेंज, थाने के बाहर खड़ी बाइक को लेकर भागे
कैमूर में थाने के बाहर खड़ी ले भागे चोर। सांकेतिक तस्वीर

चैनपुर(कैमूर), संवाद सूत्र। जिले में चोर गिरोह पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। चैनपुर थाना क्षेत्र में इन दिनों बाइक चोरी की घटनाएं बढ़ गई है। बाइक चोर गिरोह इतने निडर हैं कि थाना के आसपास खड़ी बाइक को चुराने में भी नहीं डर रहे हैं। बीते शुक्रवार की शाम एक ऐसा ही मामला चैनपुर थाना के पास से बाइक चोरी का सामने आया है। इस संबंध में संजय कुमार सिंह पिता फौजदार सिंह ग्राम मोहम्मदपुर थाना मोहनियां ने बताया कि कुछ दिन पूर्व हाटा में दुर्घटना हुई थी। उस दुर्घटना के बाद चैनपुर पुलिस के द्वारा ट्रक को जब्त कर चैनपुर थाने लाया गया था। उक्त ट्रक के कागजात लेकर इनके द्वारा चैनपुर थाने में शुक्रवार की शाम दिखाने के लिए लाया गया था।

 कागजात लेकर थाने के अंदर दिखाने के बाद जब वापस लौटे तो उनकी बाइक जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 45 बी 8321 गायब थी। उक्त बााइक विनोद कुमार सिंह पिता स्व. दीनानाथ सिंह ग्राम सराय थाना रामगढ़ के नाम से रजिस्टर्ड है। काफी समय तक इधर-उधर पता लगाने के बाद जब कुछ भी जानकारी नहीं मिली तो इनके द्वारा चैनपुर थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया गया है। इस संबंध में चैनपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि एक युवक के द्वारा थाना परिसर के बाहर से बाइक चोरी होने के मामले में आवेदन दिया गया था। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। 

कुसी गांव से चोरी हुई बाइक

औरंगाबाद, जागरण संवाददाता। बाइक चोरों का आतंक शहर से लेकर गांवों तक जारी है। चोरी की घटना लगातार बढ़ रही है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कुसी गांव से चोरों ने शुक्रवार की रात्रि मुकेश शर्मा की पत्नी सुनीता कुमारी की बाइक चुरा ली। चोरी गई बाइक का नंबर जेएच03एन-4204 है। सुनीता ने पुलिस को बताया कि मैं अपनी बाइक घर के दरवाजे के पास खड़ा कर सो गई। सुबह उठी तो बाइक गायब पाया। अपने स्तर से खोजने का प्रयास किया परंतु नहीं मिला तो थाना को सूचना देने पहुंची हूं। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि बाइक चोरी मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है। 

chat bot
आपका साथी