ये बारिश की बूंदें: गया में सुबह से झमाझम हो रही बारिश, तपती गर्मी से आमजन को मिली राहत

गया में बुधवार की सुबह से झमाझम बारिश हो रही है। जिससे उस भरी गर्मी से लोगों को निजात मिल है। लोग गर्मी से राहत महसूस कर रहे हैं। घरों में चल रहे कूलर पंखे एवं एसी बंद हो गये है। जहां झमाझम बारिश के लोग आनंद उठा रहे हैं।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Wed, 09 Jun 2021 08:35 AM (IST) Updated:Wed, 09 Jun 2021 08:35 AM (IST)
ये बारिश की बूंदें: गया में सुबह से झमाझम हो रही बारिश, तपती गर्मी से आमजन को मिली राहत
बोधगया में सुबह में हो रही बारिश। जागरण

जागरण संवाददाता, गया। गया में बुधवार की सुबह से झमाझम बारिश हुई। इससे उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली। सुबह में देर तक लोगों ने चैन की नींद ली। हालांकि सुबह दस बजते-बजते कड़ी धूप निकली तो एक बार फिर लोग परेशान हो गए। लेकिन कुछ देर बाद ही बादलों की सूरज के साथ लुकाछिपी होने लगी। बारिश से कई जगहों पर जलजमाव की स्थिति हो गई थी। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि गया और पड़ोसी जिले में दोपहर के समय भी बारिश के साथ तेज हवा चल सकती है। मौसम पूर्वानुमान में कहा जा रहा है कि आने वाले दिनों में भी हर दिन बूंदाबांदी होगी। तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। 

मानसून आने के पहले हुई बारिश

मानसून आने में अभी कुछ दिन शेष हैं। अमूमन मानसून का आगमन 10 से 15 जून के बीच होता है। मॉनसून आने के पहले ही बारिश हो रही है। इसे प्री मॉनसून की बारिश भी कहा जाता है। प्री मॉनसून में भी कभी-कभी अच्छी बारिश हो जाती है। इस बारिश से मौसम खुशगवार रहने की उम्‍मीद है। अधिकतम तापमान 28 से 32 के बीच रहने की बात कही जा रही है। 

शहर में कई जगहों पर जलजमाव

प्री मानसून में हो रही बारिश से शहर में कई जगहों पर जलजमाव की स्थिति बन गई है। जलजमाव की स्थिति शहर के महारानी रोड स्वराजपुरी रोड बाटा मोड़ सहित कई स्थानों पर बन गया है। जिससे लोगों के आवागमन में परेशानी हो रही है। वहीं शहर के कई क्षेत्रों में सुबह से ही बिजली गुल है। बिजली बाधित रहने से शहर के लोगों को परेशानी बढ़ गई है। क्योंकि पानी की सप्लाई बंद हो गई। इस कारण लोगों को काफी परेशानी हुई। 

गौरतलब है कि मानसून की बारिश काफी महत्‍वपूर्ण मानी जाती है। चाहे बात कृषि कार्य की हो या फिर भूमि का जलस्‍तर बढ़ने की।   

chat bot
आपका साथी