धान का बिचड़ा लगाने में नहीं होगी कोई परेशानी, यूपी के रिहंद जलाशय से नियमित मिल रहा है पानी

उत्‍तरप्रदेश के रिहंद जलाशय से बिहार में पानी की आपूर्ति हो रही है। रोहतास के इंद्रपुरी बराज से पानी छोड़ा जा रहा है। नहरों के अंतिम छोड़ तक पानी पहुंच भी रहा है। इसकी निगरानी में अधिकारी जुटे हुए हैं।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Fri, 11 Jun 2021 10:38 AM (IST) Updated:Fri, 11 Jun 2021 10:38 AM (IST)
धान का बिचड़ा लगाने में नहीं होगी कोई परेशानी, यूपी के रिहंद जलाशय से नियमित मिल रहा है पानी
राेहतास जिले में स्थित इंद्रपुरी बराज। फाइल फोटो

डेहरी ऑन सोन (रोहतास), संवाद सहयोगी। इंद्रपुरी बराज (Indrapuri Barrage) से  खरीफ धान का बिचड़ा डालने को ले नहरों के अंतिम छोर तक पानी अब पहुंचने लगा है। पूर्वी संयोजक नहर में भी पानी की आपूर्ति प्रारंभ हो गई है। इससे धान का बिचड़ा डालने में किसानों को कोई परेशानी नहीं होगी। यूपी के रिहंद जलाशय (Rihand Reservoir) से भी पानी की आपूर्ति की जा रही है। 

यास के कारण रोका गया था पानी 

जल संसाधन विभाग के मोनेटरिंग सेल के कार्यपालक अभियंता सुजीत कुमार ने कहा कि यास तूफान (Yaas Cyclone) के कारण भारी वर्षा की संभावनाओं को ले एहतियातन सोन नहरों में पानी की आपूर्ति 27 मई को बंद कर दी गई थी। लेकिन अब जिले के विभिन्न भागों में धान का बिचड़ा डालने के लिए पुन: नहरों में पानी छोड़ा गया है। इससे किसानों को काफी लाभ होगा। कहा कि विभाग का प्रयास है कि नहर के अंतिम छोर तक के किसान लाभान्वित हों, इसके लिए नहरों पर पेट्रोलिंग भी कराई जा रही है।

यूपी के रिहंद जलाशय से नियमित मिल रहा पानी 

कार्यपालक अभियंता ने बताया कि पश्चिमी संयोजक नहर में 4001, पश्चिमी संयोजक समानांतर नहर में 1207  व पूर्वी संयोजक नहर में 1655 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। ऊपरी जलग्रहण क्षेत्र व रिहन्द जलाशय से लगभग सात हजार  क्यूसेक पानी पहुंच रहा है । उन्होंने बताया कि उत्तरप्रदेश  के  रिहंद जलाशय से  नियमित पानी मिल रहा है।आज भी वहां से 9258 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है । बताया कि खरीफ फसलों के लिए सोन बराज पर पानी की फिलहाल कोई कमी नहीं है। मांग के अनुरूप पानी की आपूर्ति विभाग करेगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि रोपनी कार्य में भी पानी की कमी किसानों को नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने किसानों से अपील की कि नहरों को बीच में अवरुद्ध न करें न ही उसके किनारों को क्षति पहुंचाएं।

आज सोन नहरों में छोड़ा गया पानी

नहर                       पानी की मात्रा क्यूसेक में पूर्वी संयोजक नहर -                   1655   पश्चिमी संयोजक नहर -                4001 पश्चिमी समानांतर संयोजक नहर-   1207 उच्चस्तरीय नहर -                         873 आरा मुख्य नहर -                       2103 चौसा शाखा नहर -                        589 बक्सर शाखा नहर                         629 गारा चौबे नहर -                           766 डुमराव शाखा नहर -                     272 बिहिया नहर -                              351 कोइलवर नहर -                             80 करगहर नहर -                            237

chat bot
आपका साथी