जिला स्‍तर पर जदयू नेताओं में तालमेल नहीं, बयानबाजी से औरंगाबाद के कार्यकर्ताओं के उत्‍साह में कमी

पार्टी व्यक्तिगत रूप से किसी की नहीं है। कोई भी व्यक्ति पार्टी से ऊपर नहीं है। सबके नेता एक है सिर्फ नीतीश कुमार। पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह एवं पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पार्टी एकजुट और मजबूत थी।

By Prashant KumarEdited By: Publish:Thu, 22 Jul 2021 03:15 PM (IST) Updated:Thu, 22 Jul 2021 03:15 PM (IST)
जिला स्‍तर पर जदयू नेताओं में तालमेल नहीं, बयानबाजी से औरंगाबाद के कार्यकर्ताओं के उत्‍साह में कमी
जदयू के पूर्व जिलाध्‍यक्ष और युवा प्रदेश अध्‍यक्ष में तनातनी। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर।

जागरण संवाददाता, औरंगाबाद। कुछ दिन पूर्व जदयू जिलाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह के द्वारा यह आरोप लगाया गया कि युवा जदयू का जो जिला कमिटी प्रखंड अध्यक्ष और विधानसभा प्रभारी का गठन किया गया है, वह अवैध है। हकीकत यह है कि युवा जदयू की कमिटी पूरी तरह से लोकतांत्रिक और संवैधानिक नियमों के द्वारा गठन किया गया है।

इस कमिटी का अनुमोदन युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष श्याम पटेल एवं बिहार युवा जदयू के प्रभारी विशन कुमार बिट्टू ने किया था। जिलाध्यक्ष कमिटी को अवैध करार दे रहे हैं, उन्हें पार्टी के संवैधानिक नियमों को जान लेना चाहिए और तब बयानबाजी करनी चाहिए। उक्त बातें बुधवार को प्रेसवार्ता में युवा जदयू के जिलाध्यक्ष अनिल मेहता, औरंगाबाद युवा जदयू के मुख्य प्रवक्ता अखिलेश चंद्रवंशी, लोकसभा के प्रभारी व जिला के विधानसभा के प्रभारी आयुष पाठक, रफीगंज विधानसभा के प्रभारी ऋषिकेश कुमार, युवा जदयू के प्रखंड अध्यक्ष सुधीर कुमार गुप्ता, औरंगाबाद युवा जदयू के सदर के प्रखंड अध्यक्ष आशुतोष कुमार ने संयुक्त रूप से कही।

प्रेस वार्ता में युवा जदयू के जिलाध्यक्ष ने कहा कि जदयू जिलाध्यक्ष की उम्र काफी हो गई है। अब उनके रिटायरमेंट का समय हो गया है। उन्हें राजनीति से सन्यास ले लेना चाहिए। यही कारण है कि वे पार्टी के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी कर फूट डालने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्‍होंने कहा कि मुझे पार्टी के सिर्फ नेताओं का अनुमोदन प्राप्त है। कोई भी व्यक्ति पार्टी के शीर्ष नेता जैसे राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह, राज्यसभा सांसद सह वरिष्ठ नेता वशिष्ठ नारायण सिंह, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, प्रदेश महासचिव सह प्रदेश मुख्यालय प्रभारी अनिल कुमार सिंह, बिहार प्रदेश के प्रभारी विशन कुमार बिट्टू जिसे ऊपर कोई नहीं है पार्टी सबका है।

कहा कि पार्टी व्यक्तिगत रूप से किसी की नहीं है। कोई भी व्यक्ति पार्टी से ऊपर नहीं है। सबके नेता एक है, सिर्फ नीतीश कुमार। पहले जदयू के वरिष्ठ नेता सह पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह एवं पूर्व जिलाध्यक्ष वर्तमान में प्रदेश महासचिव धर्मेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पार्टी एकजुट थी और पूरी तरह से मजबूत थी।

औरंगाबाद में जनता दल यूनाइटेड का एक भी कार्यक्रम असफल नहीं हुआ। इस मौके पर सदर प्रखंड अध्यक्ष आशुतोष कुमार, रफीगंज प्रखंड अध्यक्ष डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष नीतीश कुमार वर्मा, युवा जदयू मदनपुर के प्रखंड अध्यक्ष राहुल कुमार यादव उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी