बिक्रमगंज में गोली मारकर युवक की हत्या, रात खाना खाकर निकला था घर से, फिर हुआ ऐसा कि मचा कोहराम

मृतक 35 वर्षिय बब्लू सिंह की पत्नी कुंती देवी ने बताया कि उसके परिवार से उसके पट्टीदार का भूमि विवाद करीब दो वर्षों से चल रहा है। मंगलवार की देर शाम करीब 9 बजे खाना खाकर उसका पति घर से बाहर निकला था जो वापस नहीं लौटा।

By Prashant KumarEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 02:18 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 02:18 PM (IST)
बिक्रमगंज में गोली मारकर युवक की हत्या, रात खाना खाकर निकला था घर से, फिर हुआ ऐसा कि मचा कोहराम
हत्‍या के बाद घर में मौजूद गमजदा स्‍वजन। जागरण।

संवाद सहयोगी, बिक्रमगंज (सासाराम)। थाना क्षेत्र के जोन्ही स्थित विशम्भर टोला के एक युवक की गोली मारकर हत्या करने का आरोप मृतक की पत्नी ने लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना का कारण आपसी जमीनी विवाद बताया जाता है। उक्त युवक का शव बलचंदवा मध्य विद्यालय के पास बुधवार को बरामद हुआ।

मृतक 35 वर्षिय बब्लू सिंह की पत्नी कुंती देवी ने बताया कि उसके परिवार से उसके पट्टीदार का भूमि विवाद करीब दो वर्षों से चल रहा है। मंगलवार की देर शाम करीब 9 बजे खाना खाकर उसका पति घर से बाहर निकला था जो वापस नहीं लौटा। सुबह में उसे मृत अवस्था मे बलचंदवा मध्य विद्यालय के पास से मिला। उसके शरीर छाती के पास जला हुआ और छेद है। उसने अपने पति को हत्या गोली मारकर करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम भेजा है।

प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष खुर्शीद आलम ने बताया कि मृतक की पत्नी ने आवेदन दिया है, जिसमें महेंद्र सिंह, लक्ष्मण सिंह समेत करीब आधा दर्जन लोगों पर भूमि विवाद में हत्या करने का आरोप लगाया गया है। प्रशिक्षु डीएसपी ने बताया कि मृतक के सीने पर जला हुआ और छेद है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट होगा कि मृतक को गोली मारी गयी है या मौत का कोई अन्य कारण है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच करेगी।

chat bot
आपका साथी