पेड़-पौधों के बिना नहीं की जा सकती है संसार की परिकल्पना

गया पेड़- पौधों के बिना संसार की परिकल्पना ही नहीं की जा सकती है। इससे हम सबों को ऑक्सीजन प्राप्त होता है। पृथ्वी से प्रदूषण युक्त कार्बन डाइऑक्साइड का अवशोषण कर पेड़-पौधे ही जीवन जीने लायक वातावरण उपलब्ध कराते हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 11:53 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 11:53 PM (IST)
पेड़-पौधों के बिना नहीं की जा सकती है संसार की परिकल्पना
पेड़-पौधों के बिना नहीं की जा सकती है संसार की परिकल्पना

गया : पेड़- पौधों के बिना संसार की परिकल्पना ही नहीं की जा सकती है। इससे हम सबों को ऑक्सीजन प्राप्त होता है। पृथ्वी से प्रदूषण युक्त कार्बन डाइऑक्साइड का अवशोषण कर पेड़-पौधे ही जीवन जीने लायक वातावरण उपलब्ध कराते हैं। उक्त बातें बीडीओ योगेंद्र पासवान ने शुक्रवार को शहर के सर्वोदय विद्या मंदिर प्लस टू विद्यालय के परिसर में संचालित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में दैनिक जागरण द्वारा चलाए जा रहे आओ रोपे अच्छे पौधे अभियान के तहत फलदार पौधों का रोपण करने के बाद कही। कार्यक्रम में अंचल अधिकारी निशांत कुमार ने कहा कि कोरोना संक्रमण के दौर में ऑक्सीजन की आवश्यकता से सभी लोग रूबरू हो चुके हैं। लोगों को पेड़-पौधों का महत्व भी समझ में आ गया है। इसलिए पौधारोपण कर उसे सुरक्षित रखते हुए वृक्ष तैयार करने की मुहिम से सभी लोगों को जुड़ना चाहिए। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. एमए हक ने कहा कि यह अभियान काफी सराहनीय है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र परिसर में लगाए गए पौधों की देखभाल यहां जन्म लेने वाले नवजात शिशु की तरह की जाएगी। जिससे यहां आने वाले मरीजों को स्वच्छ वातावरण मिल सके। स्वास्थ्य प्रबंधक रंजीत कुमार रंजन ने दैनिक जागरण के इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि पहली बार स्वास्थ्य केंद्र परिसर में पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित हुआ है। यहां लगाए गए अमरुद, जामुन, पीपल के पौधों को फल देने योग्य होने तक स्वास्थ्य कर्मी पौधों की देखरेख में कोई कमी नहीं होने देंगे। कार्यक्रम में स्वास्थ्य प्रशिक्षक नरेश प्रसाद, स्वास्थ्य सेवक विनोद कुमार, डाटा ऑपरेटर विवेक कुमार, भाजपा नेता अमित कुमार सिंह, रामजी कुमार, विनोद लाल श्रीवास्तव आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी