Gaya: लड़की को लेकर फरार हो गया था युवक, पंजाब से लौटा तो गांव में जमकर हो गया हंगामा

गया शहर में प्रेम प्रसंग के एक मामले में गुरुवार शाम युवक और लड़की के पक्ष में जमकर भिड़ंत हो गई। पुलिस के सामने ही बवाल होता रहा। बाद में बड़ी संख्‍या में पुलिस के पहुंचने उपद्रवी वहां से भागे।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 10:35 AM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 10:35 AM (IST)
Gaya: लड़की को लेकर फरार हो गया था युवक, पंजाब से लौटा तो गांव में जमकर हो गया हंगामा
प्रेम प्रसंग के मामले में हुई मारपीट। प्रतीकात्‍मक फोटो

गया, जागरण संवाददाता। गया शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के रामशिला पहासवर मोड़ पर गुरुवार की शाम को दो पक्षों के बीच जमकर पथराव की वारदात हो गई। पथराव में कई स्थानीय लोगों को भी चोट लगी है। पुलिस ने घायलों को अस्‍पताल पहुंचाया। विवाद प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। युवक और लड़की के भागने को लेकर विवाद हुआ। शुक्रवार को भी तनाव की स्थिति बनी रही। पुलिस छापेमारी कर रही है।    

जालंधर से लौटे थे युवक और लड़की 

लोगों ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पूर्व यहां की एक लड़की को लेकर एक युवक फरार हो गया था। अभी हाल में दोनों जालंधर से लौटे। इसके बाद दोनों परिवार के बीच सुलह हो गई थी। लेकिन मामला सलटने के बाद लड़की पक्ष के कुछ लोगों ने युवक को निशाना बनाकर हमला कर दिया। गुरुवार शाम रामशिला पहासवर मोड़ पर हंगामा करते हुए युवक के घर पर हमला कर दिया। यहीं बात बिगड़ गई। उसके बाद पथराव शुरू हो गया। इस में पथराव में कुछ युवक व महिला को चोट लगी है। स्थिति बेकाबू होते देख पुलिस को सूचना दी गई। 

पुलिस के सामने भी होता रहा पथराव 

कोतवाली थाना की पुलिस पहुंची। पुलिस गश्ती दल के सामने भी पथराव हुआ। चूंकि गश्ती दल पर जवानों की संख्या कम थी। इसलिए भीड़ को नियंत्रित नहीं कर सके। लगातार पथराव की सूचना गश्ती दल ने थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार व वरीय पुलिस पदाधिकारी को दी। तब जाकर कोतवाली थाना की कई गश्ती वाहन से जवान पहुंचे। नगर पुलिस उपाधीक्षक राज कुमार साह पहुंचे। साथ ही डेल्हा थाना की महिला पदाधिकारी दल-बल के साथ पहुंची। डीएसपी ने दोनों पक्ष को समझाने का भरसक प्रयास किया। बार-बार कहा जा रहा था कि लॉकडाउन है। अपने-अपने घरों में रहे। लेकिन हंगामा कर रहे लोगों ने बिना मास्क पहने हुए थे। तब जाकर पुलिस ने सख्ती से पेश आते हुए कहा कि जो भी आरोपित हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। घटनास्थल पर देर रात पर कोतवाली और डेल्हा थाना की पुलिस कैंप करती रही। घटना की पुष्टि डीएसपी नगर ने की है। उन्होंने कहा कि प्रेम-प्रसंग को लेकर विवाद हुआ था। इसे लेकर हंगामा व पथराव हुआ था। अब मामला शांत है। हंगामा और पथराव करने वाले को चिह्नित किया गया है।  

यह भी पढ़ें- रांची से आते समय बच्‍चे को होने लगी उल्‍टी तो नवादा में रोकनी पड़ी कार, फिर बंदरों ने किया ऐसा

 Gaya: बिजली कनेक्‍शन जोड़ने पर दो गांव के रिश्‍ते को लगा करंट, प‍ुुलिस को करना पड़ा इलाज

chat bot
आपका साथी