नीलांजन नदी की तेज धार बहा ले गई कोठवारा-बरिया पुल के तीन बीम, यहां देखें हैरतअंगेज वीडियो

गया जिले के डोभी में नीलांजन नदी में बन रहे कोठवारा-बरियापुल का तीन बीम का स्ट्रक्चर नदी में बह गया। नदी की धार तेज थी और पुल की निर्माण सामग्री घटिया। स्ट्रक्चर को एक सप्ताह पूर्व बनाया गया था। इसे ध्वस्त होते ग्रामीणों ने देखा। वीडियो खूब वायरल हो रहा

By Sumita JaiswalEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 08:51 AM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 01:58 PM (IST)
नीलांजन नदी की तेज धार बहा ले गई कोठवारा-बरिया पुल के तीन बीम, यहां देखें हैरतअंगेज वीडियो
कोठवारा-बरियापुल पर बने तीन बीम ढ़ालने का स्‍टृक्‍चर बहा, जागरण फोटो।

डोभी (गया), संवाद सूत्र। गया जिले के डोभी में नीलांजन नदी में कोठवारा बाजार के पास बन रहे कोठवारा-बरियापुल पर तीन बीम ढालने के लिए बनाया गया स्ट्रक्चर नदी की धार में बह गया। शुक्रवार को तेज पानी की धार में बहे स्ट्रक्चर को एक सप्ताह पूर्व बनाया गया था। इसे ध्वस्त होते स्थानीय ग्रामीणों ने देखा। उसका एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। उसमें पुल के स्ट्रक्चर को बहते हुए दिखाया गया है। घटना के बाद कुछ देर कोठवारा के पास अफरातफरी का माहौल कायम हो गया।

पुल का निर्माण कार्य तिरुपति बालाजी कंट्रक्शन कंपनी करवा रही है। पुल को नाबार्ड से वित्तीय सहायता मिली है। 2015 में इस पुल के निर्माण के लिए शिलान्यास किया गया था। सात वर्षों के बाद भी पुल का 20 प्रतिशत कार्य हो सका है। इसके निर्माण के लिए नाबार्ड ने करीब 13 करोड़ रुपया का प्राक्कलन बनाया है। पूर्व में पुल निर्माण में घटिया सामान के इस्तेमाल पर ग्रामीणों ने विरोध किया था। आधा दर्जन ग्रामीणों पर पुल निर्माण कंपनी द्वारा बाराचट्टी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

गया के डोभी में नीलांजन नदी पर बन रहा कोठवारा-बरिया पुल तेज धारा में ढह गया। क्षतिग्रस्त हिस्सा एक सप्ताह पूर्व बना था। बिहार में बाढ़ के दौरान पुलों का टूटना मानों आम बात हो चुकी है। स्थानीय लोग इसकी वजह घटिया निर्माण सामग्री को मानते हैं।@JagranNews @NitishKumar #BiharFlood pic.twitter.com/5cjl6TVqEj— amit singh (@Join_AmitSingh) July 31, 2021

chat bot
आपका साथी