बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत मगर कैद कर दिया लोगों को घर में, अब तक ये नहीं कर सका भभुआ प्रशासन

कैमूर जिले में रविवार की भोर से ही लगातार हो रही झमाझम बारिश से नगर के सभी वार्डों के अलावा मुख्य सड़कों पर जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई। बारिश होने के चलते लोग घरों से बाहर नहीं निकल सके। बाजार में दुकानें भी कम खुली।

By Prashant KumarEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 03:20 PM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 03:20 PM (IST)
बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत मगर कैद कर दिया लोगों को घर में, अब तक ये नहीं कर सका भभुआ प्रशासन
सड़क लगे पानी के बीच गुजरता बाइक सवार। जागरण।

जागरण संवाददाता, भभुआ। कैमूर जिले में रविवार की भोर से ही लगातार हो रही झमाझम बारिश से नगर के सभी वार्डों के अलावा मुख्य सड़कों पर जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई। बारिश होने के चलते लोग घरों से बाहर नहीं निकल सके। बाजार में दुकानें भी कम खुली। वहीं बारिश होने से जिले में मौसम सुहाना हो गया है। उधर बारिश होने के बाद नगर परिषद भभुआ के जल निकासी व्यवस्था की पोल खुल गई।

भभुआ नगर के वार्डों व मुख्य सड़कों पर जलजमाव के चलते दुकानों में भी पानी प्रवेश कर गया। बारिश के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में भी जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई। खेतों में पानी लग गया। धान के बिचड़ा पानी से डूब गए। नदियों और नहरों में पानी आ गया। धान का बिचड़ा पानी में डूबने से किसान काफी ङ्क्षचतित दिखे। बारिश के दौरान ही कई किसान हाथ में फावड़ा लेकर खेतों की ओर चल पड़े और खेत में जमा पानी को निकालने का प्रयास करने लगे। लेकिन लगातार हो रही बारिश से उनका प्रयास असफल हो रहा था।

बता दें कि कोरोना के चलते किए गए लॉकडाउन में ही नगर के लोग मुख्य सड़क के किनारे बने नाला व वार्डों की नालियों की सफाई की मांग कर रहे थे। लेकिन नगर परिषद द्वारा नाला की सफाई का कार्य नहीं कराया गया। जब बारिश शुरू हुई तो नगर परिषद भभुआ को नाला सफाई की याद आई। बीते शनिवार को जेसीबी मशीन से कुछ जगहों पर नाला की सफाई कराई गई। लेकिन लगातार हो रही बारिश से नाला से पानी नहीं निकल पा रहा है।

इसके चलते वार्डों की नालियों से भी पानी मुख्य नाला में नहीं पहुंच पा रहा। जिससे मुख्य सड़क से लेकर वार्ड की गलियों तक हल्की बारिश होने के बाद ही जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो जा रही है। इससे नगर के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

chat bot
आपका साथी