श्रीराम विवाह को लेकर शहर में निकली बरात, श्रद्धालुओं ने किया स्वागत

गया। विष्णुपद मंदिर में भगवान श्रीराम और माता जानकी की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। चार दिवसीय श्रीराम विवाहोत्सव मंगलवार को श्रीराम की बरात निकलने के साथ शुरू हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 11:31 PM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 11:31 PM (IST)
श्रीराम विवाह को लेकर शहर में निकली बरात, श्रद्धालुओं ने किया स्वागत
श्रीराम विवाह को लेकर शहर में निकली बरात, श्रद्धालुओं ने किया स्वागत

गया। विष्णुपद मंदिर में भगवान श्रीराम और माता जानकी की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। चार दिवसीय श्रीराम विवाह महोत्सव मंगलवार को भगवान श्रीराम की बरात के साथ प्रारंभ हो गया। इसके लिए मंदिर को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। विवाह के लिए बसंती गेंदा, गुलाब व रजनीगंधा के फूलों से सजाया गया है। फूलों से सजे मंडप में बुधवार भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न की वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शादी होगी। वहीं कोरोना को लेकर सादे ढंग से विष्णुपद क्षेत्र में बरात निकली। यह नारायण चुआं, दक्षिण दरवाजा, चांद-चौरा, पंचमहल्ला, नई सड़क, कृष्ण द्वारिका होते हुए मंदिर के पास आकर संपन्न हो गई। बरातियों का स्वागत मंगल गीत से किया गया। चांदी की पालकी पर विराजमान थे भगवान :

बरात में चांदी की पालकी पर श्रीरामचरित मानस के अलावा विष्णुपद चरण भी विराजमान था। बरात में गयापाल पुरोहित काफी उत्साहित दिख रहे थे। चांदी की पालकी को कंधे पर रखकर नगर भ्रमण कर रहे थे। श्रद्धालु चांदी की पालकी स्पर्श करने के लिए आतुर दिखे। बरात में गयापाल पुरोहित के साथ शहर के लोग भी शामिल थे। वहीं शहर के लोग मोबाइल दृश्य को कैद कर रहे थे। आज होगा श्रीराम जानकी विवाह :

श्री विष्णुपद प्रबंधकारिणी समिति के बैनर तले भगवान श्रीराम का विवाह बुधवार की शाम विष्णुपद मंदिर में धूमधाम से होगा। समिति के अध्यक्ष शंभू लाल विट्ठल ने कहा कि विवाह को लेकर फूलों से आकर्षक मंडप बनाया गया है। विवाह महोत्सव को लेकर मंदिर सहित आसपास क्षेत्रों को रंगीन बल्बों से सजाया गया है। पूरे विधि-विधान के साथ भगवान श्रीराम और माता जानकी की शादी संपन्न होगी। वहीं विवाह को लेकर मंदिर में कई प्रकार की मिठाइयां बनाई जा रही हैं। विवाह के बाद नौ दिसंबर को भंडारा होगा। साथ ही दस दिसंबर को दरिद्र नारायण भोज होगा। -विष्णुपद मंदिर से निकली राम बरात का शहर के प्रमुख मार्गो पर कराया गया भ्रमण

-बरात के साथ थे गयापाल पुरोहित व श्रद्धालु, चांदी की पालकी पर विराजमान थे प्रभु श्रीराम

chat bot
आपका साथी