कोरोना काल में सामुदायिक रसोई से भर रहा गरीबों का पेट

गया कोरोना काल में लोग हर तरफ परेशानी जूझ रहे हैं। इसी बीच गरीबों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। इनकी परेशानी को कम करने के लिए राज्य सरकार के निदेश पर जिला प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 May 2021 12:01 AM (IST) Updated:Mon, 17 May 2021 12:01 AM (IST)
कोरोना काल में सामुदायिक रसोई से भर रहा गरीबों का पेट
कोरोना काल में सामुदायिक रसोई से भर रहा गरीबों का पेट

गया : कोरोना काल में लोग हर तरफ परेशानी जूझ रहे हैं। इसी बीच गरीबों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। इनकी परेशानी को कम करने के लिए राज्य सरकार के निदेश पर जिला प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। कोरोना काल में सबसे ज्यादा परेशानी गरीबों को भोजन को लेकर होती है। उनकी पेट की आग को कम करने के लिए निरंतर प्रयास जा रही है। यहीं वजह है कि गरीबों को भोजन मुहैया कराने के लिए हर स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं। बताया गया कि प्रत्येक दिन छह हजार 64 गरीबों के भूख की आग को कम करने के लिए भोजन कराया जा रहा है। इतनी संख्या में मजदूर, रिक्शा चालक, निर्धन, असहाय, बच्चे व महिलाएं सामुदायिक किचेन का लाभ उठा रहे हैं। अब तक इन सामुदायिक किचेन से 41 हजार 107 लोगों ने स्वादिष्ट भोजन का सेवन कर चुके हैं। इस तरह किचेन आगे भी जारी रहने की उम्मीद है। अलग-अलग दिनों के लिए प्रशासन किचेन का मेन्यू भी तय कर रखा है। इससे यहां भोजन करने वाले लोगों को स्वादिष्ट भोजन मिल सके।

जानकारी हो कि कोरोना काल में राज्य सरकार द्वारा 25 मई तक लॉकडाउन लगाया है। ऐसे में मजदूर, रिक्शा चालक, निर्धन, असहाय, बच्चे व महिलाओं को रोजगार और व्यवसाय नहीं कर पा रहे हैं। उनके घरों में आय का स्रोत लगभग बंद हो गया है। इसे ध्यान में रखते हुए डीएम अभिषेक सिंह ने सामुदायिक किचेन चलाने का निर्णय लिया है। कहां-कहां चल रहा सामुदायिक किचेन

1. नगर निगम क्षेत्र में संवास सदन समिति

2. विष्णुपद एवं जिला स्कूल, गया।

3. नगर प्रखंड अंतर्गत ब्रजभूषण संस्कृत महाविद्यालय, डेल्हा।

4. वजीरगंज प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय, पुनावां।

5. टिकारी प्रखंड अंतर्गत डॉ. भीमराव अंबेडकर छात्रावास।

6. नगर परिषद, शेरघाटी अंतर्गत नगर पंचायत पुराना कार्यालय।

7. मोहड़ा प्रखंड अंतर्गत डाक बंगला, जेठीयन।

8. मानपुर प्रखंड अंतर्गत प्रखंड कार्यालय, मानपुर।

9. फतेहपुर प्रखंड अंतर्गत राम सहाय उच्च विद्यालय।

10. नगर परिषद, बोधगया अंतर्गत प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय।

11. बेलागंज प्रखंड अंतर्गत संकुल संसाधन केंद्र।

12. बाराचट्टी प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय, भगहर।

13. अतरी प्रखंड अंतर्गत प्रखंड कार्यालय, अतरी।

14. डोभी प्रखंड अंतर्गत त्रिभुवन उच्च विद्यालय, सूरजमंडल।

15. परैया प्रखंड अंतर्गत पार्षद मध्य विद्यालय।

16. कोंच प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय, कोंचडीह (कन्या)।

17. आमस प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय, आमस।

18. गुरारू प्रखंड अंतर्गत सर्वोदय उच्च विद्यालय, गुरारू।

19. खिजरसराय प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय, प्रखंड कॉलोनी, खिजरसराय।

20. नीमचक बथानी प्रखंड अंतर्गत बीआरसी, नीमचक बथानी।

21. डुमरिया प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय, डुमरिया।

22. बांकेबाजार प्रखंड अंतर्गत जगन्नाथपुरा उच्च विद्यालय, बांकेबाजार।

23. इमामगंज प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय, इमामगंज।

24. टनकुप्पा प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय, टनकुप्पा।

25. गुरुआ प्रखंड अंतर्गत प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय एवं

26. मोहनपुर प्रखंड अंतर्गत प्रखंड कार्यालय, मोहनपुर।

27. गया रेलवे स्टेशन, गया।

-------------

सामुदायिक किचेन मेन्यू

दिन दोपहर- रात

रविवार- दाल, चावल, मटर-पनीर सलाद - दाल, चावल, मौसमी सब्जी

सोमवार- दाल, चावल, आलू-चना- दाल, चावल, मौसमी सब्जी

मंगलवार- दाल, चावल, आलू-सोयाबीन, सलाद- दाल, चावल, मौसमी सब्जी

बुधवार- दाल, चावल, छोले-आलू - दाल, चावल, मौसमी सब्जी

गुरुवार- राजमा-चावल, सलाद- दाल, चावल, मौसमी सब्जी

शुक्रवार- दाल, चावल, आलू-सोयबीन- दाल, चावल, मौसमी सब्जी

शनिवार - दाल, चावल, आलू-छोले- दाल, चावल, मौसमी सब्जी।

chat bot
आपका साथी