यूपी के सोनभद्र गई कैमूर जिले की पुलिस को लौटना पड़ा खाली हाथ, आरोपित रहता है वाराणसी में

कैमूर जिले के शाहगंज थाना की पुलिस टीम गोवध निवारण अधिनियम के आरोपित को गिरफ्तार करने यूपी के सोनभद्र जिले के नगर थाना पहुंची। स्थानीय पुलिस के सहयोग से आरोपित के घर छापेमारी की गई। लेकिन आरोपित पकड़ में नहीं आ सका।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Mon, 01 Nov 2021 10:17 AM (IST) Updated:Mon, 01 Nov 2021 10:17 AM (IST)
यूपी के सोनभद्र गई कैमूर जिले की पुलिस को लौटना पड़ा खाली हाथ, आरोपित रहता है वाराणसी में
कैमूर पुलिस को यूपी से लौटना पड़ा खाली हाथ। सांकेतिक तस्‍वीर

भभुआ, जागरण संवाददाता। शाहगंज थाना की पुलिस टीम गोवध निवारण अधिनियम के आरोपित को गिरफ्तार करने यूपी के सोनभद्र जिले के नगर थाना पहुंची। स्थानीय पुलिस के सहयोग से आरोपित के घर छापेमारी की गई। लेकिन आरोपित के वाराणसी में  रहने के कारण पुलिस टीम को बैरंग वापस होना पड़ा। इस संबंध में पुलिस टीम का नेतृत्व कर रहे शाहगंज थाना के सअनि नरेंद्र राय ने बताया कि कई माह पूर्व शाहगंज थाना क्षेत्र में गोकशी के लिए ले जाए जा रहे पशुओं से भरे एक वाहन को जब्त किया गया। 

कोर्ट के बाद आगे की जाएगी छापेमारी 

इस मामले में कांड संख्या 37- 2021 दर्ज किया गया। वाहन में मिले कागजात के आधार पर वाहन स्वामी भभुआ नगर के वार्ड 25 के गंगा सोनी के पुत्र राजेश सोनी के सत्यापन व गिरफ्तारी के लिए गए थे। स्थानीय पुलिस के सहयोग से पता का सत्यापन तो हुआ लेकिन उसके घर के लोगों ने उसके वाराणसी रहने की बात बताई। इसके चलते उसकी गिरफ्तारी का कार्य पूरा नही हो सका। पुन: न्यायालय के आदेश पर छापेमारी की जाएगी। पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल अंसार सिद्दीकी व रामेश्वर प्रसाद तथा चंद्रशेखर पासवान सिपाही शामिल थे।

मारपीट की घटनाओं में तीन घायल

चांद थाना क्षेत्र के पतेरी गांव व भभुआ थाना क्षेत्र के भरिगांवा में रविवार की सुबह सब्जी की फसल बर्बाद करने से रोकने व आपसी मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। घायलों में पतेरी निवासी शम्भू राम व उनकी पत्नी लीलावती देवी तथा भरिगांवा निवासी प्रदीप कुमार शामिल है। पतेरी के घायलों ने गांव के हसन, हुसैन, सर्फराज व कयामू पर मारपीट का आरोप लगाया है।

सड़क दुर्घटनाओं में चार घायल

जिले के अलग- अलग स्थानों पर शनिवार की देर शाम व रविवार की सुबह हुई सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। घायलों में चाद के लोहदन निवासी आंचल गुप्ता, भभुआ के मींव गांव निवासी मनोज कुमार, चैनपुर के फकराबाद निवासी सोनू पटेल व नगर के वार्ड 14 निवासी आर्यन कुमार शामिल है।

chat bot
आपका साथी