रोहतास के लोग अब तक नहीं हुए जागरूक, कोरोना टीका दिलवाने के लिए प्रशासन ले रहा धर्मगुरुओं की मदद

सरकार द्वारा गांवों में टीकाकरण में तेजी लाने और लोगों को सुविधा उनके गांव-घर तक पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। 19 प्रखंडों में 26 टीकाकरण एक्सप्रेस के माध्यम से प्रतिदिन 5200 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य भी रखा गया।

By Prashant KumarEdited By: Publish:Sat, 05 Jun 2021 05:47 PM (IST) Updated:Sat, 05 Jun 2021 05:47 PM (IST)
रोहतास के लोग अब तक नहीं हुए जागरूक, कोरोना टीका दिलवाने के लिए प्रशासन ले रहा धर्मगुरुओं की मदद
कोरोना वैक्‍सीनेशन के लिए लोगों को जागरूक कर रहा प्रशासन। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर।

जागरण संवाददाता, सासाराम। सरकार द्वारा गांवों में टीकाकरण में तेजी लाने और लोगों को  सुविधा उनके गांव-घर तक पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। जिले के 19 प्रखंडों में 26 टीकाकरण एक्सप्रेस के माध्यम से प्रतिदिन 5200 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य भी रखा गया, लेकिन ग्रामीणों की उदासीनता से इसमें भी तेजी नही आ पाई। अब लोगों को जागरूक करने के लिए धर्म गुरुओं का सहारा लिया जा रहा है।

जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. आर के पी साहू ने बताया कि टीकारण एक्सप्रेस में उपलब्ध टीम निर्धारित स्थल पर जाकर टीका लगाने के लिए लोगों का इंतजार करते रहती है। लेकिन लोग टीका लगवाने नहीं आते। अगर इसी हिसाब से टीकाकरण चलता रहा तो लक्ष्य हासिल करने में काफी समय लग जाएगा। वही एसीएमओ डॉ केएन तिवारी ने बताया कि ग्रामीणों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।इसके लिए धर्म गुरुओं का भी सहारा लिया जा रहा है। इसका सकारात्मक प्रभाव भी पड़ रहा है।

बताया जाता है कि डीएम धर्मेंद्र कुमार ने 25 मई को हरी झंडी दिखाकर जिले में टीका एक्सप्रेस की शुरुआत कराई थी। इसके तहत जिले के 19 प्रखंडों के 245 पंचायतों तथा सात नगर पंचायत में ग्रामीण सेवा के लिए 26 टीकाकरण एक्सप्रेस वाहनों का संचालन किया जा रहा है। इसमें बिक्रमगंज, दिनारा, काराकाट, करगहर, कोचस, सासाराम, शिवसागर में दो दो गाडिय़ां तथा अन्य सभी प्रखंडों के लिए एक वैन दिया गया है।

टीका एक्सप्रेस को प्रतिदिन 200 टीके लगाने का लक्ष्य दिया गया है। लेकिन, टीकाकरण एक्सप्रेस की टीम दो-तीन पंचायतों का दौरा करके भी औसतन 10 से 20 लोगों से अधिक लोगों का टीका नहीं लगा पा रहा है। अब तक कुल 19 प्रखंडों में 8519 लोगों को ही टीकाकरण एक्सप्रेस टीम के माध्यम से टीका दिया गया है। किसी प्रखंड में तो एक दिन में एक भी लोग टीका नहीं लगवाया है।

टीका एक्सप्रेस द्वारा कुल टीकाकरण अकोढ़ी गोला            449 बिक्रमगंज                  791 चेनारी                        167 दावथ                       158 डेहरी                         320 दिनारा                        626 काराकाट                    695 करगहर                      696 कोचस                        778 नासरीगंज                   309 नौहट्टा                         407 नोखा                         730 राजपुर                       319 रोहतास                      129 संझौली                     358 सासाराम                   609 शिवसागर                  461 सूर्यपुरा                     237 तिलौथू                     280 कुल                         8519

chat bot
आपका साथी