कैमूर के लोगों ने पेश की मानवता की मिसाल, कुएं में गिरे सांढ़ को क्रेन से निकालकर बचाई जान

भभुआ थाना क्षेत्र के मिरियां पंचायत के छोटकी मिरियां गांव में कुआं में एक सांढ़ गिर गया। सोमवार की सुबह साढ़े छह बजे इस बात की सूचना ग्रामीणों ने बीडीओ को दी। उसके बाद बीडीओ ने एक क्रेन को बुलवाकर कड़ी मशक्कत के बाद सांढ को कुएं से निकलवाया।

By Prashant KumarEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 04:27 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 04:27 PM (IST)
कैमूर के लोगों ने पेश की मानवता की मिसाल, कुएं में गिरे सांढ़ को क्रेन से निकालकर बचाई जान
कुएं में डूबे सांढ़ को निकालते लोग। जागरण आर्काइव।

संवाद सहयोगी, भभुआ। भभुआ थाना क्षेत्र के मिरियां पंचायत के छोटकी मिरियां गांव में कुआं में एक सांढ़ गिर गया। सोमवार की सुबह साढ़े छह बजे इस बात की सूचना ग्रामीणों ने बीडीओ को दी। उसके बाद बीडीओ ने एक क्रेन को बुलवाकर कड़ी मशक्कत के बाद सांढ को कुआं से निकलवाया। उसके बाद उसको छोड़ दिया गया। बीडीओ शशिकांत शर्मा ने बताया कि क्रेन के माध्यम से सांढ़ को बाहर निकाल लिया गया है। वह जीवित है। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसको क्रेन से निकाला गया।  इसके अलावा मिरियां पंचायत के पंचायत सचिव को निर्देश दिया गया है कि पंचायत के विकास के लिए जो राशि है उससे कुआं का जीर्णाेद्धार कराने के क्रम में कुआं की साफ-सफाई कराने के बाद उस के चारों तरफ लोहे का ग्रील लगवाया जाए। ताकि जानवर  व कोई व्यक्ति आदि में न गिरे।

chat bot
आपका साथी